चोरी करते पकड़ा गैंगस्टर, पुलिस के नाम पर लगा इतना खौफ, खा लिया जहर
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Jhasi News: झांसी में एक गैंगस्टर ने पकड़े जाने के डर से घटनास्थल पर ही जहर खा लिया। गैंगस्टर श्मशान घाट में शव लेकर आए लोगों की गाड़ी से पेट्रोल चुरा रहा था, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे चोरी करते पकड़ लिया। चोरी से गुस्सायें लोगों ने पहले उसे जमकर पीटा। फिर पूरे मामलें की जानकारी पुलिस को फोन कर दे दी। पुलिस का नाम सुनते ही आरोपी घबरा गया और पुलिस के आने से पहले ही उसने जेब से जहर निकाला और खा लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी जहर खा चुका था, इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। वहीं मृतक आरोपी पर पहले से ही चोरी, गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में 15 केस दर्ज थे।
आरोपी मृतक का नाम उमेश अहिरवार (35) था। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा का रहने वाला था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को गोंदू कंपाउंड से कुछ लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए नंदनपुरा श्मशान घाट पर आए थे। शमशान घाट के बाहर खड़े वाहनों में से एक गाड़ी से आरोपी उमेश और उसका साथी दिलशाद एक गाड़ी से पेट्रोल चोरी करने लगे। उन दोनो को चोरी करते हुए वाहन मालिक ने देख लिया और पकड़कर शमशान घाट पर मौजूद लोग शोरगुल सुनकर आस-पास जुट गए। और आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी और साथ ही पुलिस को कॉल लगा घटना की पूरी जानकारी दी।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि जब लोगों ने पुलिस को कॉल किया, तो आरोपी पुलिस के आने की बात सुनकर घबरा गया। उसने जेब में रखा जहरीला पदार्थ निकाला और मौके पर ही खा लिया। उमेश के इस तरह से जहर खाने से लोग डर गए और पब्लिक में अफरा-तफरी मच गयी, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को शांतकर उमेश को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, दूसरे आरोपी दिलशाद से मामले की पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि उमेश अहिरवार चोरी का लती था। उसके ऊपर चोरी, गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज थे। कुछ समय पहले ही वह जेल से भी छूटकर आया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: