स्टार्क और बोल्ट से ज्यादा मुश्किल है इस गेंदबाज के खिलाफ खेलना, फखर जमां ने बताया नाम

Fakhar Zaman Shaheen Afridi

Fakhar Zaman Shaheen Afridi

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के बाद चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही लगातार 3 शतक ठोक सुर्खियां बटोरी थीं। जमां का हाल ही एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने पीसीबी पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह मिचेल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ खेल सकते हैं, लेकिन शाहीन अफरीदी के खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल है। फखर ने कहा- “मिचेल स्टार्क या ट्रेंट बोल्ट की तुलना में शाहीन के खिलाफ बल्लेबाजी करना कठिन है।”

पावर-हिटिंग और फिटनेस में सुधार करने के लिए की कड़ी मेहनत

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने ये भी कहा कि रिजवान और बाबर आजम ने खेल के उच्च मानक स्थापित किए हैं। फखर ने आगे कहा कि 2016 से उनकी तकनीक बदल गई है। वह अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें सफलता मिली है। 33 साल के खिलाड़ी ने यह भी कहा कि जब भी वह पाकिस्तान के लिए रन बनाते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पावर-हिटिंग और फिटनेस में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत की भी बात कही।

Advertisment

बाबर 10 में से 5 मैचों में बड़ा स्कोर करेंगे

फखर का मानना ​​है कि क्रिकेट ऐसा खेल है जहां आप भविष्यवाणियां नहीं कर सकते, लेकिन वह कह सकते हैं कि बाबर 10 में से 5 मैचों में बड़ा स्कोर करेंगे। फखर से इस दौरान वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा- हम आमतौर पर क्षमता से अधिक विश्व कप को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन जब यह आएगा तो वे उसी के अनुसार तैयारी करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ