महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए बीजेपी प्रत्याशी, पूछा गया सवाल तो जोड़ने लगे हाथ

BJP Candidate in Women Toilet : संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं के टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनसे जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो हाथ जोड़कर आगे बढ़ते दिखाई दिए।

Woman-toilet-bjp-candidate

संभल से भाजपा उम्मीदवार का वीडियो वायरल

विज्ञापन

BJP Candidate in Women Toilet :  12 अप्रैल को मुरादाबाद के बुद्धिविहार इलाके में मुरादाबाद और संभल भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान कई भाजपा नेता महिलाओं के लिए लाए गए टॉयलेट में घुस गए और इस्तेमाल करने लगे। खुद चुनाव में उम्मीदवार भी महिलाओं के टॉयलेट का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।

भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी महिलाओं के शौचालय से निकल रहे हैं। वहां मौजूद पत्रकारों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि गलती हो गई भाई!

विज्ञापन

बता दें कि सभा स्थल में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई थी, जिस पर साफ-साफ लिखा था कि ये महिलाओं के लिए हैं। हालांकि खुद सांसद पद के उम्मीदवार और कई नेता इस टॉयलेट का उपयोग करते दिखाई दिए। हालांकि वीडियो में पुरुषों का टॉयलेट भी कही दिखाई नहीं दिया।


सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और परमेश्वर लाल सैनी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एक ने लिखा कि हो सकता है कि कंट्रोल से बाहर हो रहा हो, महिलाओं का टॉयलेट खाली था तो उपयोग कर लिया। अब बाहर भी कर देते तो भी हंगामा होता। एक ने लिखा कि वहां कोई और टॉयलेट नहीं था और महिलाएं भी नहीं थी, ऐसे में उपयोग करने में क्या गलती थी?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि जबरदस्ती किसी का वीडियो बना लेना ठीक नहीं है। ये कोई परमानेंट टॉयलेट नहीं था। जरूरत होने पर कई बार लोग उपयोग करते हैं। एक ने लिखा कि हमने भी पुरुषों के टॉयलेट में महिलाओं को जाने दिया है और जाते देखा है। सब जरूरत की बात है। एक अन्य ने लिखा कि ये जब अभी से पुरुषों के लिए टॉयलेट नहीं मंगवा पाए तो युवाओं और क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ