Weightlifter Viral Video: राजस्थान के बीकानेर में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक वेट लिफ्टर की 270 किलो वजन उठाने से मौत हो गई है। दरअसल, नेशनल वेट लिफ्टर यष्टिका आचार्य के साथ यह हादसा जिम में हुआ था। यष्टिका एक नेशनल लेवल वेटलिफ्टर थीं। जिम में प्रैक्टिस के दौरान ही ज्यादा वेट उठाने से उनकी गर्दन टूट गई और इससे उनकी मौत हो गई। यष्टिका की मौत का एक छोटा सा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल होने के बाद से ही लोग भी अचानक होने वाली खौफनाक घटना से विचलित हो उठे हैं। आइए जानते हैं यष्टिका के साथ हुई इस घटना के बारे में एक्सपर्ट से।
वेटलिफ्टिंग चुनौतीपूर्ण
जैसा कि सभी जानते हैं, यष्टिका एक नेशनल वेटलिफ्टर थी, इसलिए वेटलिफ्टिंग करना उनके लिए नेशनल ड्यूटी के साथ-साथ अपने पैशन को फॉलो करना भी था। 17 साल की यष्टिका लगभग हर दिन ही वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करती थी लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा। वेटलिफ्टिंग चुनौतीपूर्ण स्पोर्ट है, जिसमें अत्यधिक वजन उठाना शामिल होता है। कई बार स्थिति अचानक बिगड़ जाने से ऐसे हादसे हो जाते हैं, जो कि यष्टिका के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर करुणेश रंजन, जो कि पटना बेस्ड डॉक्टर हैं, बताते हैं कि कई बार माइंड अनस्टेबल हो जाने से हम जितना वेट उठा सकते हैं, उतना भी नहीं उठा पाते हैं और अक्समात ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। अधिक वजन उठाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे कि हृदय पर दबाव, मांसपेशियों और जोड़ों में चोट लग सकती है, नर्वस सिस्टम पर प्रभाव या फिर हाई बीपी की समस्या। यष्टिका के मामले में जब उनके ट्रेनर उनकी प्रैक्टिस करवा रहे थे, तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और सारा वजन उनकी गर्दन पर पड़ गया, और जिससे झटका लगने से उनकी मौत हो गई।
ये टिप्स फॉलो करें
डॉक्टर के मुताबिक, वेटलिफ्टिंग करते समय सही तकनीक, वजन का सही चुनाव और वार्म-अप करना जरूरी है। अत्यधिक वजन उठाने से बचना चाहिए और बॉडी की लिमिट को चेक करें। साथ ही, नियमित रूप से जांच और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines