दूल्हा दोस्त था अजीज, शादी में चिकन मिलेगा लजीज, पर खिलाई ऐसी चीज, कहां गई तमीज?

Weird News : शादी में शामिल होकर लोग अच्छे खाने और ड्रिंक को एन्जॉय करते हैं लेकिन एक शख्स जब अपने बचपन के दोस्त की शादी में शामिल हुआ तो हैरान रह गया। उसे भूखा ही रहना पड़ा। शख्स ने इसे सबसे बेकार शादी क्यों कहा, पढ़िए पूरी खबर

Friend Marrige

Weird News:  शादियों में खाने की कमी, चिकन या मटन खत्म होने पर आपने बवाल और मारपीट होने की कई खबरें सुनी होंगी। लेकिन क्या कभी अपने ऐसी शादी के बारे में सुना है, जहां आपसे लजीज खाने की चॉइस पूछी जाए और जब आप पहुंचे तो आपको मैगी और चिप्स पकड़ा दिए जाएं। चौंकिए मत! एक शख्स जब अपने बचपन के दोस्त की शादी में शामिल हुआ तो भूखे पेट रहना पड़ा। व्यवस्थाएं देखकर उसका माथा खराब हो गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक शख्स ने अपने बचपन के दोस्त की शादी को सबसे घटिया बताया और लिखा कि शादी में शामिल होने के लिए कहने के दौरान हमसे पूछा गया था कि चिकन खाएंगे या मछली। लेकिन जब हम पहुंचे तो हमें मैगी और चिप्स पकड़ा दिया। शख्स ने कहा कि मैं तो इस सोच में कुछ खाया ही नहीं कि अभी अच्छा खाना मिलने वाला है।

पूछा- क्या खाना पसंद करेंगे आप, परोस दी मैगी 

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले ने बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ बचपन के मित्र की शादी में शामिल होने के लिए खूब उत्साहित था। शादी में शामिल होने के लिए हमारे लिए ड्रेस कोड रखा गया था। इसके साथ ही हमसे यह भी पूछा गया कि हम क्या खाना पसंद करेंगे। हम खुशी-खुशी शादी में अच्छे से तैयार होकर पहुंचे लेकिन वहां खाने में कुछ चीजें ही उपलब्ध थीं।

Wedding invite asked “chicken or fish”. On the day of, all attendees received instant ramen.
byu/SometimeTaken inweddingshaming


शख्स का कहना था कि वह खाने का इंतजार करता रहा लेकिन खाने के लिए कुछ मिला ही नहीं। शख्स ने सोचा कि हो सकता है दूल्हा और दुल्हन की आर्थिक स्थिति ठीक ना हो। लेकिन पता चला कि दोनों अच्छी कमाई करते हैं। हम इस शादी में भूखे रहे और खुद से फास्ट फूड खरीदकर खाना पड़ा।

शख्स ने कहा कि मैं बिलकुल घमंडी नहीं हूं लेकिन मैं कई शादियों में शामिल हो चुका हूं लेकिन कभी भी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया। ये सबसे बेकार और घटिया शादी थी। शख्स ने लिखा कि मैं नहीं चाहता था कि यह पोस्ट उस तक पहुंचे लेकिन मैं इस शादी में शामिल होकर पछता रहा हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ