World Most Richest Dog: आपने अक्सर किसी महिला या पुरुष के बारे में सुना होगा कि वो दुनिया का सबसे अमीर है। लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि कोई कुत्ता अरबों की संपत्ति का मालिक है। जी हां, आज हम एक ऐसे ही कुत्ते के बारे में बात कर रहे हैं जो लग्जरी लाइफ जीता है, उसकी खातिरदारी करने लिए नौकर-चाकर लगे हुए हैं। उसके रहने के लिए एक विला है और सवारी भी बीएमडब्ल्यू की करता है। आइए जान लेते हैं कि वो इतना अमीर कैसे है।
क्या है इस कुत्ते का नाम
इस अरबपति कुत्ते का नाम कंदेर 6 है जो जर्मन शेफर्ड है। ये अभी मशहूर पॉप गायिका रह चुकीं मैडोना के पुराने घर में रहता है। कंदेर के पास एक बड़ा याट भी है और खातिरदारी करने के लिए नौकर-चाकर भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की कंदेर जिस घर में रहता है उसकी कीमत 6 अरब 81 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: Video: महिला ने अनोखे ढंग से सेलिब्रेट किया Divorce, दी पार्टी, काटा केट, फाड़ा शादी का जोड़ा
फुटबॉल क्लब का मालिक भी है
अब ये भी जान लो कि फुटबॉल क्लब का मालिक भी है। कंदेर 6 के पास एक याट है और 30 अरब की संपत्ति है। जैसे इंसानों के ठाठ होते हैं कंदेर के उससे भी ज्यादा हैं, इस बात का खुलासा उसकी टीम ने किया है जिन्होंने बताया कि वो कई बार डिनर के लिए बाहर जाता है और याट की ट्रिप पर भी जाता है।
कैसे कंदेर बना इतना अमीर
ये जानने की सभी में इच्छा होगी की आखिर कैसे कंदेर इतना अमीर बन गया। दरअसल जर्मन काउंटेस कैरलोटा लेबिनस्टेन ने अपने सारी जायदाद इस कुत्ते के नाम कर दी थी। साल 1992 में काउंटेस कार्लोटा लेबेंस्टीन के निधन के बाद यह कुत्ता दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता बन गया। काउंटेस का कोई करीबी नहीं था ऐसे में उन्होंने अपनी सारी संपत्ति कंदेर के नाम कर दी। मियान गंदर कॉर्पोरेशन के सीईओ ही कंदेर के असली मालिक हैं। वो उसकी सारी संपत्ति की देखरेख करते हैं। नेटफ्लिक्स पर एक इंटरव्यू में, मियां ने गुंथर को सभी शानदार चीजों का प्रेमी बताया, खासकर ऐसी कारें जो बड़ी और आकार में अधिक आरामदायक हों।
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी पर छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, पिता की हरकत पर सब हैरान
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines