अक्सर किराए पर रहने वाले लोग जब घर या शहर छोड़ते हैं तो उन्हें घर के कुछ सामान बेचने या फिर फेंकने पड़ते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो इसमें भी काफी मददगार साबित होता है। यहां पर अपनी बेचने वाली वस्तु का विज्ञापन डाल दें तो जिसको जरूरत होती है वह खरीद लेता है। हालांकि एक लड़की ने जब दो पानी की बोतल और एक डिस्पेंसर को बेचने की कोशिश की तो बुरी तरह ट्रोल हो गई।
महिला की पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें उसने फेसबुक पर विज्ञापन लिखते हुए बताया था कि वह शहर छोड़ रही है तो उसके पास दो पानी की बोतल और डिस्पेंसर है, जिसको लेना है वह उससे कांटेक्ट कर सकता है लेकिन जब उसने दाम बताए तो एक गलती हो गई।
महिला ने दो बोतल और डिस्पेंसर के लिए 500 रुपए तय किया था लेकिन जब उसने पोस्ट डाला तो रुपये कि जगह डॉलर लिख दिया। इस तरह दो बोतल और एक डिस्पेंसर की कीमत लगभग 41000 रुपए हो गई। पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग महिला के पोस्ट पर ही खिंचाई करने लगे।
एक यूजर ने लिखा कि आपकी मुस्कान बड़ी प्यारी है, आपकी हंसी पर तो लोग हजार रुपए दे देंगे और आप डिस्पेंसर के लिए 500 मांग रही हैं। एक ने लिखा कि 500 डॉलर? इसमें पानी भरकर मिलेगा या खाली? एक ने लिखा कि मैंने तो फ्री में दे दिया था। इस पर एक शख्स ने जवाब देते हुए लिखा कि फिर तो आपका बड़ा नुकसान हो गया। एक ने लिखा कि भाई मैं सच बता रहा हूं मैं दो बार इसे फ़्लैट में छोड़ चुका हूं और यह सब तब मैंने किया था जब मैंने नौकरी छोड़ दी थी।
हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि महिला 500 डॉलर की जगह 500 रुपए लिखना चाह रही थी लेकिन एक गलती के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया। ऐसा एक और मामला सामने आया था जिमसें To-Let की जगह Too Late लिख दिया था। यह पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines