जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के बीच WWE, 1 महिला 3 से भिड़ी

Women Fight  Viral Video: भूमि विवाद भारत में कोई नई बात नहीं है। ये बहसें पिछले कई दशकों से घरों में देखी जा रही हैं। कभी-कभी ये विवाद कोर्ट-कचहरी में होते हैं तो कभी-कभी लोग जमीन के लिए लड़ने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे ही एक विवाद में हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है।

Women Fight Viral Video

Women Fight Viral Video

विज्ञापन

Women Fight  Viral Video: इस वीडियो में एक महिला एक साथ तीन महिलाओं से मारपीट करती नजर आ रही है। लेकिन इस वीडियो की मजेदार बात बैकग्राउंड में चल रही कमेंट्री है। कुछ पुरुष इन महिलाओं को मारपीट के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं. खैर, जिस तरह से वह कमेंट्री कर रहा है। उसको सुन आप भी अपनी हसी रोक नहीं ।

दरअसल ये विषय थोड़ा गंभीर है लेकिन वीडियो पर आए कमेंट्स की वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। खैर, लोगों को इस तरह रिएक्शन देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ ही जाएगी।

विज्ञापन

वास्तव में क्या हुआ था?

इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @Pritampurohit31 ने शेयर किया है। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना पुणे के हवेली तालुका के राहतवाडे गांव का बताया जा रहा है।
गांव में खेत की जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, और आगे चलकर यह विवाद मारपीट में बदल गया। जैसा की आप वीडियो में देख ही सकते हैं की महिलाएं सचमुच एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

लेकिन असली ध्यान बैकग्राउंड में चल रही कमेंट्री ने खींचा। ये शख्स सभी को एक साथ एक-दूसरे को मारने, के लिए  इनकरेज कर रहा है,मानो जैसे WWE फाइट चल रही हो।

विज्ञापन

इस तरह भिड़ गईं महिलाएं

विज्ञापन

लोगों ने क्या कहा?

Women Fight Viral Video

Women Fight Viral Video

विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शंस दे रहे हैं। कोई कह रहा है,’कमेंट्री के आड़ में राजनीति करने वाले इस नेता का पता लगाओ’ तो कोई अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कह रहा है कि सबसे पहले जो कमेंट कर रहा है उस पर वार करना चाहिए। कुछ के अनुसार, कमेंट्री करने वाला व्यक्ति सबूत इकट्ठा कर रहा है। वैसे भी, इस वीडियो को देखने के बाद आपके दिमाग में क्या विचार आए? आप भी दीजिए अपने मजेदार कमेंट्स।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ