Free Bus Ride Effect: आखिर ऐसी क्या बात हुई, जो चलती बस में भिड़ गईं महिलाएं, थप्पड़ मारे और बाल नोचे

Women Fight Video Viral: अचानक महिला ने दूसरी महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सभी महिलाएं आपस में भिड़ गईं। लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है।

Women Fight Video Viral

Women Fight Video Viral

Telangana Women Fight Video Viral: चलती बस में अचानक महिलाएं आपस भी भिड़ गईं। सभी ने एक दूसरे को खूब थप्पड़ मारे। एक दूसरे के बाल नोचे और गाली गलौज की। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो तेलंगाना का है। जहीराबाद से संगारेड्डी आ रही RTC की बस में महिलाओं में मारपीट हो गई। कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री बस सर्विस दी गई है। ऐसे में बस का उपयोग करने वाली महिलाओें की संख्या भी बढ़ गई है। बस में भीड़ बढ़ी तो सीट को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते उनमें खूब मारपीट हुई। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 30 सेकेंड के वीडियो क्लिप में महिलाएं एक दूसरे हाथापाई करतीं और एक दूसरे के बाल नोचती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बच्चा न करे परेशान, मां ने निकाला देसी जुगाड़

घर में छोटे बच्चे हों, लेकिन उन्हें कोई संभालने वाला न हो तो मां के लिए रसोई या बाथरूम में काम करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक मां ने रसोई में काम करते वक्त बच्चे को अपने सामने रखने का ऐसा जुगाड़ निकाला कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। मां को रसोई में काम करना था तो उसने नीचे चटाई बिछाकर बच्चे को उस पर बिठाया। साथ ही दुपट्टे के एक छोर से बच्चे को बांधा और दूसरे छोर को अपनी कमर से बांध दिया। इससे महिला रसोई में आराम से अपना काम करती रही और बच्चा भी उसकी नजरों के सामने रहा। वह उसे संभाल पाई। इस बीच महिला का पति आ गया तो उसने पत्नी के इस देसी जुगाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mishti_island नामक अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mishita Gupta (@mishti_island)

विज्ञापन

भगवान राम के गाने पर डांस करते स्कूली बच्चे

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे भगवान राम पर बने एक भक्ति गीत पर डांस करने दिख रहे हैं। साथ में उनका ट्यूटर भी डांस कर रहा है। इस डांस वीडियो को बागेश्वर धाम महाराज के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैरोडी फैन वाले अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करके पोस्ट में कैप्शन लिखा गया है कि सुंदर ही नहीं, अति सुंदर। फूहड़ता से भरे अश्लील डांस से तो अच्छा है कि स्कूलों में बच्चों को धार्मिक और देशभक्ति वाले गानों पर डांस करना सिखाया जाएगा। सिर्फ 30 सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और जयश्री राम का नारा लगाकर प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ