Video : 'घूंघट नहीं खोलूंगी, जेठ बैठे हैं...', राज्यपाल के सामने बोली महिला, छूट गई लोगों की हंसी

Madhya Pradesh Viral Video: मंच पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मौजूद थे, इसी दौरान एक महिला को अपनी बात रखने का मौका मिला। वह घूंघट में मंच पर पहुंची, उसने इसके पीछे का कारण भी बताया।

woman speaking in front of Governor

woman speaking in front of Governor

Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को राज्यपाल के सामने बोलते देखा जा सकता है। इस दौरान महिला ने अपना चेहरा घूंघट से ढक रखा था। जब महिला को घूंघट हटाने के लिए कहा गया तो उसका जवाब सुन वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। इसका वीडियो सामने आया है।

‘घूंघट ऊपर कर लो’

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल पन्ना पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में एक महिला को मंच से अपनी बात रखने का मौका मिला। महिला का नाम सिया बाई बताया जा रहा है। मंच पर पहुंची महिला के चेहरे पर घूंघट था। महिला ने जब राज्यपाल के सामने अपनी बात रखनी शुरू की तो एक महिला ने कहा कि घूंघट ऊपर कर लो।

‘मैं घूंघट ऊपर नहीं करुंगी’

महिला ने कहा कि मैं घूंघट ऊपर नहीं कर पाऊंगी , सामने मेरे जेठ जी बैठे हैं। महिला ने जिस सहजता से माइक पर ही अपनी बात कही, उसे सुन वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मंच से बोलने के लिए कई लोगों को बुलाया गया लेकिन सिया बाई की खूब चर्चा हो रही है।

जब राज्यपाल बोलने के लिए मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सिया बाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सिया बाई ने सरकार की योजनाओं को गिनाया, वह काबिले तारीफ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी सिया बाई की तारीफ की।

सिया बाई ने बताया कि उनके पास घर नहीं था, कच्चे घर में रहना पड़ता था, रिश्तेदारों को भी नहीं बुला पाते थे, लेकिन केंद्र सरकार की योजना के तहत उन्हें घर मिला। सिया बाई ने नरेंद्र मोदी सरकार के लिए जयकारा लगाया। महिला ने जयकार लगाकर अपनी बात को खत्म किया लेकिन इस दौरान महिला ने अपना घूंघट नहीं हटाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ