Woman Sets World Record For Whistling Through Nose: सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कभी- कभी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो हंसा-हंसा कर पागल कर देते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हे देखकर आप इमोशनल हो जाते हैं। कुछ वीडियो ऐसी भी होती हैं, जिन्हे देखकर आप सोच में पड़ जाते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है? ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको बताते है। एक महिला नाक से सीटी बजाती है। guinnessworldrecords आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया लड़की का वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
नाक से सीटी बजाने का रिकॉर्ड बनाया
लुलु लोटस नामक महिला ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है। इस प्रतिभा से उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराया है। उनके पास नाक से सीटी बजाने का खिताब भी है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे महिला नाक से सीटी बजा रही है? इतना ही नहीं तरह-तरह की धुनें भी निकाल रही हैं। कार में बैठा डॉगी भी इतने ध्यान से सुन रहा है, जैसे किसी गाने की धुन का मजा ले रहा हो।
यह भी पढ़े: Elephant Viral Video: हाथियों के पांच वायरल वीडियो
4.8 मिलियन बार देखा जा चुका वीडियो
वीडियो वायरल होते ही करीब 4.8 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो को 14 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो को अब से 14 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
यह भी पढ़े: देश के हर सांसद को देखनी और सुननी चाहिए न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की MP की स्पीच
यूजर्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त करके कहा…
वीडियो देखकर इंस्टाग्राम यूजर्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आपने ऐसा कैसे किया? यह तो सच में बहुत अलग है। पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था, लेकिन वीडियो सुनने के बाद यकीन हो गया। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह सच में बहुत अद्भुत है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
23 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines