---विज्ञापन---

Elephant Viral Video: हाथियों के पांच वायरल वीडियो, हर किसी में छुपी है दर्दभरी कहानी, जो भावुक कर देगी

Elephant Viral Video: हाथियों के पांच अलग अलग वायरल वीडियो, हर वीडियो में छुपी है एक मार्मिक कहानी जो आपको भावुक कर देगी।

---विज्ञापन---

Elephant Viral Video: जानवरों की भाषा भले ही इंसानों को समझ नहीं आती है, लेकिन उनके भाव मन को मोह लेते हैं। हाथियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया देखने को मिल जाता है। उनके खेलने का, खाने का तरीका बेहद प्यारा होता है। हाथियों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हम आपको पांच ऐसे वीडियो दिखाएंगे, जिसको आप देखते ही रह जाएंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हथिनी अपने बच्चे के साथ जंगल में घूम रही है। बराबर में उसका बच्चा साथ चल रहा है। आपको बता दें यह वीडियो गैर सरकारी संगठन शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने शेयर किया है।

वीडियो में छुपी है कहानी

---विज्ञापन---

पहले केवल संकेत मिले थे, लेकिन अब खबर की पुष्टि हो गई है। OLARE एक हाथिनी मां हैं जो खूबसूरत हैं और इथूंबा लौट आई हैं। साथ ही, उन्होंने गर्व से जिस बेबी हाथी से मिलाया, वह उनकी बेटी ओला हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि  OLARE वहीं हाथिनी हैं जो 2009 में गंभीर हादसे का शिकार हो गई थीं। हमारी मोबाइल यूनिट ने ही उसे रेसक्यू किया था। उसे बहुत खतरनाक जगह से बचाकर लाया गया था। उसका परिवार उसी हादसे में खत्म हो गया था। OLARE की मां फेमूर पूरी तरह टूट चुकी थी, जैसे बंदूक की एक गोली शरीर को पैरेलाइज कर देती है। उसकी बेटी OLARE कांप रही थी। उसकी आंखें डर के कारण सफेद पड़ चुकी थी। टीम के पास उसके दर्द को खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं था। बेबी OLARE को उन्होंने नर्सरी में भेज दिया। दिल को तोड़ने वाली घटना थी, जिसे OLARE ने सहन किया।

OLARE ने अपने पास्ट को कभी याद नहीं किया। उसका दिल बहुत बड़ा था। वह वहीं नर्सरी में पली-बड़ी हुईं। वह पारंगत नैनी बन चुकी थीं। पहले OLARE नर्सरी में पैदा होने वाले बच्चों का ख्याल रखती थीं। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया, जहां वह जंगल में पैदा होने वाले हाथी के बच्चों का ख्याल रखने लगीं। हम यह कहते हुए बहुत रोमांचक महसूस कर रहे हैं कि अब OLARE को अपनी बच्ची की देखभाल का मौका मिला है। हम जानते हैं कि वह एक बहुत काबिल मां साबित होंगी।

---विज्ञापन---

2. मनुष्य का हाथियों से पुनर्मिलन

---विज्ञापन---

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति तालाब के पास खड़ा है वह हाथियों को ईशारे से अपने पास बुला रहा है। यह इमोशनल रियूनियन है। कनाडा में एक महीना बिताने के बाद जब यह शख्स वापस एलिफेंट सेंचुरी में लौटा तो वहां रहने वाले हाथी उसके साथ खूब मस्ती कर उसका वेलकम कर रहे हैं। व्यक्ति की आवाज जैसे ही हाथी का झुंड सुनता है सभी हाथी उसके पास आ जाते हैं। हाथी और शख्स का यह प्यार हर किसी को मोहित कर सकता है।

---विज्ञापन---

 

3. गन्ना खाता हुआ हाथी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी गन्ना खा रहा है। हाथी के खाने के तरीके को देखकर आपका भी गन्ना खाने का मनन हो जाएगा। वीडियो में हाथी गन्ने को एक रास्ते से दूसरे रास्ते ले जा रहा है। इतना ही नहीं, गन्ने लेने के बाद हाथी पूरे रास्ते को साफ कर देता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

4. कैमरा देखते ही हाथी आ गया सामने

वीडियो में आप देख सकते है सभी हाथी झुंड में घूम रहे हैं। इस वीडियो को शेल्ड्रिक ट्रस्ट ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि हाथी का बच्चा जैसे ही कैमरे को देखता है वह कैमरा देखते ही उसके पास आ जाता है।

---विज्ञापन---

5. हाथी का बच्चा अपनी सूंड से खेल रहा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का बच्चा अपनी ही सूंड से खेल रहा है। सूंड को देखकर वह भ्रमित हो जाता है उसको लगता हो कि यह कोई परछाई है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2024 10:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola