---विज्ञापन---

लड़की बनकर देश छोड़ना चाहता था शख्स, शरीर देखते ही पुलिसवालों को हुआ शक

Bizarre News : युद्ध से बचने के लिए के शख्स ने देश छोड़ने का फैसला किया लेकिन वह पकड़ा गया। रूस के साथ चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

---विज्ञापन---

Bizarre News : एक 44 साल का व्यक्ति देश छोड़कर भागना चाहता था लेकिन इसके लिए उसने लड़की बनने का फैसला किया। लड़की की तरह दिखने के लिए उसने तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल किया लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई है और वह पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला यूक्रेन का है।

44 वर्षीय व्यक्ति को यूक्रेन और रोमानिया की सीमा पर रोका गया। ये शख्स लड़की वेश में था लेकिन उसके शरीर को देखकर सुरक्षा में लगे जवानों को शक हुआ और जांच पड़ताल हुई तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई । दरअसल यह शख्स अपनी बहन के पासपोर्ट पर देश छोड़कर भागना चाहता था। इसके लिए उसने लड़की बनने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में मौजूदा कानून के तहत 18 से 60 साल के लोगों के देश छोड़ने पर रोक है। ऐसे लोगों को रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में लड़ने के लिए तैयार किया जाता है। शख्स पर शक है कि यह युद्ध में शामिल होने से बचने के लिए भागने की फिराक में था और ‘ड्राफ्ट डोजर’ का हिस्सा नहीं बनना चाहता था।

यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! 75 लाख की कार से चलने लगी ‘वड़ा पाव गर्ल’! वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

---विज्ञापन---

लड़की की तरह दिखने के लिए इस शख्स ने चेहरे पर मेकअप किया, नकली बाल और नकली स्तन भी लगाए। इतना ही नहीं, स्कर्ट और टीशर्ट पहनकर वह सीमा पर गया लेकिन उसके शरीर को देखकर जवानों को शक हो गया और जब जांच की तो पोल खुल गई।

यह भी पढ़ें : लिफ्ट में मासूम बच्ची को कुत्ते ने नोंच लिया, CCTV वीडियो हो रहा वायरल

---विज्ञापन---

बता दें कि रूस के साथ चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक ऐसे लोगों के लिए है, जिन्हें युद्ध में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। हालांकि घर में अकेले सदस्य, शारीरिक रूप से कमजोर या विकलांगों को इसमें छूट दी गई है।

First published on: May 08, 2024 04:15 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola