शर्मनाक! दिवाली की रात बच्चों के चॉकलेट चुराती महिला का वीडियो वायरल, क्यों छिड़ गई बहस?

Viral Video : कनाडा में चोरी करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानें कि भारतीयों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है और इस पर विवाद क्यों छिड़ गया है।

Viral Video (24)
विज्ञापन

Viral Video : कनाडा में दीपावली के मौके पर चोरी करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत में जब दीपावली मनाई जा रही थी तब पश्चिमी देशों में हैलोवीन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी त्योहार के दौरान के दौरान घटना घटित हुई, जिस पर बवाल मचा हुआ है। वीडियो में एक महिला बच्चों के लिए रखी गई कैंडी चुराते दिखाई दे रही है।

महिला सलवार कमीज पहनी हुई है, जो ओंटारियो के मार्खम के कॉर्नेल इलाके में घर-घर जाकर चुपके से मिठाइयां चुराती हुई दिखाई दी। इतना ही नहीं, ट्रिक-ऑर-ट्रीटर्स के लिए रखे गए चॉकलेट के कटोरे भी खाली करती हुई देखी गई। महिला दरवाजे पर पहुंची और एक बैग में मिठाइयां रखी और लेकर भाग निकली। इतना ही नहीं, वह वहां लगी लाइट लेकर भी भाग निकली। महिला एक साइकिल लेकर पहुंची थी।

Advertisment

चोरी सामान्य तो बवाल क्यों?

हैरिसन फॉल्कनर ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ट्रिक या स्टील को कल रात ओंटारियो के मार्खम में देखा गया। क्या हो रहा है? इस पोस्ट को अब तक लगभग 6 लाख लोगों ने देखा है और बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए हैं। हालांकि कुछ लोगों ने रंग और पहनावे को देखकर चोरी करने वाली महिला को भारतीय बताया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया विवाद छिड़ गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कितनी शर्म की बात है। कनाडा हर साल ऐसे लाखों लोगों को क्यों आयात कर रहा है? एक अन्य ने लिखा कि उसके हाथ में साइकिल है, क्या वो भी चोरी की है? एक ने लिखा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आंखों के सामने सामान चुरा ले जाते हैं। एक ने लिखा कि इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये भारतीय है और इनसे हम कितनी भी नफरत करें ये कम ही है। एक अन्य ने लिखा कि ये बेहद शमर्नाक है कि एक महिला बच्चों के सामान चुरा रही है लेकिन उससे भी शर्मनाक यह है कि लोग नस्लवादी और भेदभाव वाले कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन बदनाम भारत को किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ