Bizarre News : पब में एन्जॉय करने पहुंची एक महिला की पूरी जिंदगी ही बदल गई। पब में उसके साथ एक ऐसी घटना हुई कि छह महीने तक उसको होश ही नहीं रहा। 6 महीने बाद जब आंख खुली तो उसकी दुनिया ही बदल चुकी थी । वह चलने लायक नहीं बची थी, आधा शरीर काम करना बंद कर चुका था। शरीर कई तारों से जकड़ा हुआ था और कान में मशीन की आवाजें सुनाई दे रही थीं। दरअसल वह एक अस्पताल में थी।
लॉरा रीव नाम की 34 साल की महिला ने बताया कि वह घर के पास के पब में ड्रिंक और मनोरंजन के लिए गई थी। पब घर के पास में ही था। महिला को कुछ देर बाद टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ी तो वह चंद मिनटों की दूरी पर मौजूद अपने घर जाने के लिए निकल पड़ी। महिला ने बताया कि पब्लिक टॉयलेट में जाने से उसे कई तरह परेशानी हो जाती है, ऐसे में उसने घर का ही टॉयलेट यूज करने का फैसला किया।
पैर फिसला तो सीढ़ियों पर गिरी महिला
महिला जब घर के लिए निकली तो पब की सीढ़ियों पर उसका पैर फिसल गया। वह सीढ़ियों पर सरकते हुए नीचे आई और बेहोश हो गई। कुछ देर बाद पब के एक कर्मचारी ने उसे देखा और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके छह महीने बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने मशीनों की ‘बीप’ की आवाज सुनी और ब्लीच की गंध को महसूस किया। तब उसे पता चला कि वह अस्पताल के बिस्तर पर है।
यह भी पढ़ें : बाढ़ में डूब रहे बच्चे का ‘मसीहा’ बना ये अनजान शख्स, जान बचने का वीडियो हुआ वायरल
महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी, इसलिए ऑपरेशन की सख्त जरूरत थी। उसने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मुझे कई स्ट्रोक आए। जिससे मेरे शरीर का बायां हिस्सा पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गया। मैं इतनी टूट चुकी थी कि जब तक मैंने व्हीलचेयर पर बैठने और थेरेपी लेने की शुरुआत नहीं की, तब तक मैंने खुद को आईने में नहीं देखा।
यह भी पढ़ें : Viral Video : बाइक का पेट्रोल हुआ खत्म तो बुलाई रैपिडो, शख्स की बातें सुनकर चौंक गया राइडर
महिला ने यह भी कहा कि स्ट्रोक ने मेरे चेहरे की मांसपेशियों को लकवाग्रस्त कर दिया था और मैं मुस्कुरा भी नहीं सकती थी। महिला इस बात से सबसे अधिक दुखी थी कि वह बोल भी नहीं पा रही थी। हालांकि लॉरा रीव मजबूती से इस लड़ाई को लड़ती रहीं और अब वह धीरे-धीरे बोलती हैं और अब वह पोस्ट ग्रेजुएशन करने जा रही हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines