बाढ़ में डूब रहे बच्‍चे का 'मसीहा' बना ये अनजान शख्‍स, जान बचने का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अनजान बच्चे की जान बचाते देखा जा सकता है।

Viral Video
विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया के  प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक अनजान शख्स बाढ़ में डूब रहे लड़के की जान अपनी जान पर खेल कर बचा रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लड़का बाढ़ में डूब रहे बच्चे को देखते ही उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। आपको बता दें इस वीडियो को अब तक 36 हजार लोगों देख चुके हैं।

कैसे बचाई जान

विज्ञापन

दरअसल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x के पेज ‘@YouthClub_In’ ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बच्चा पानी में डूब रहा होता है तभी एक अनजान शख्स एक कपड़े की मदद से उसकी जान बचा लेता है। आपको बता दें इस समय हमारे देश के तमाम हिस्सों में बाढ़ आई हुई है और बाढ़ से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। लेकिन यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग जान बचाने वाले शख्स की जम कर तारीफ कर रहे हैं।

यह है वो वीडियो :

विज्ञापन

क्या थे लोगों के रिएक्शन?

इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ” बचाने वाले इस लड़के को दिल से सलाम”। वही एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ” कितना बड़ा दिल है इस भाई का”। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं और इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ