जैसे जैसे समय बदला है, घर की चीजें भी बदली हैं और इनके साथ बदला है आपके घर का दरवाजा. दरवाजा कई तरह का होता है जैसे एक पल्ले वाला दरवाजा, दो पल्ले वाला दरवाजा, स्लाइडिंग दरवाजा और अकार्डियन दरवाजा. ऐसे कई तरह के और दरवाजे इस्तेमाल किए जाते हैं. ये दरवाजे आपके घर को जहां खूबसूरती देते हैं वहीं आपको अलग अलग तरीके से आराम भी देते हैं. आप जब अपने गांव या नानी के घर जाएंगे तो आपको अमुमन दो पल्ले वाला दरवाजा देखने को मिलेगा. असल में इन दरवाजों के पीछे आर्किटेक्चर और उस समय की जरूरतें गहरे रूप से जुड़ी हुई है. एक पल्ले वाले दरवाजे पहले की जरूरतों और इमारतों के हिसाब से बनाए जाते थे. आइये जानते हैं कैसे ये दरवाजे सुविधा देते थे.
ये भी पढ़ें: Home Fire Safety: घर में रखी ये 7 चीजें बन सकती हैं आग लगने की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान
बड़े और चौड़े रास्ते
पहले के घरों में परिवार बड़े होते थे. चाचा, ताऊ के परिवार समेत दादा-दादी और नाती-पोते सभी साथ रहते थे. ऐसे में जब कोई आयोजन किया जाता था तब घर में भीड़ बढ़ जाती थी, तब ये दरवाजा दोनों तरफ खुलकर ज्यादा जगह देता था. इससे आने-जाने और सामान लाने ले जाने में बहुत सुविधा होती थी. आज के दरवाजे जो एक पल्ले के होते हैं, पूरी तरह खुल जाते हैं, जिससे बाहर से घर के अंदर सरलता से देखा जा सकता है. इसमें घर के अंदर लगभग सारी चीजें आसानी से देखी जा सकती हैं, जबकि दो पल्ले के दरवाजे आपके प्राइवेसी की रक्षा करता है. आप एक पल्ला खोल कर अपना काम कर सकते हैं. इससे कोई बाहर से अंदर की चीजें आसानी से नहीं देख सकता है.
भारी दरवाजे का जोर
एक पल्ले वाला दरवाजा बहुत भारी होता है. इसको संभालने के लिए कई कब्जों की जरूरत पड़ती है. इसको लाने ले जाने में भी बहुत दिक्कत होती है. जबकी वहीं दो पल्ले वाले दरवाजे का वजन दो भागों में बंट जाती है. ये ज्यादा भारी नहीं होता तथा इसको दरवाजे पर भी आसानी से लगाया जा सकता है. दो पल्ले वाले दरवाजे का फायदा यह भी है कि आप इसको आधा खोल कर रख सकते हैं, उस आधे हिस्से से रौशनी आसानी से घर के अंदर आती है, और अंधेरे की समस्या नहीं रहती. जबकी एक पल्ले वाले दरवाजे को बंद करने पर वह पूरी तरह रौशनी को रोक देता है. वहीं इससे हवा भी पूरी तरह रुक जाती है. जबकी दो पल्ले वाले दरवाजे से हम हवा को पूरी तरह नहीं रोकते. एक तरफ खुले रहने तथा बंद होने से हवा आती रहती है. इससे तेज हवाओं के झोंको से भी बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Thermocol Wall Technology: गर्मी में घर को शिमला बना देगी थर्माकोल वाली दीवार, क्या है EPS टेक्नोलॉजी?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines