आज के समय में दुनिया में हर दूसरे व्यक्ति के पास बाइक है. किसी पास स्पोर्ट्स तो किसी के पास नॉर्मल बाइक है. लेकिन इनका डिजाइन लगभग एक जैसा ही होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि कई बाइक्स में पीछे की सीट आगे वाली सीट से थोड़ी ऊंची होती है. जिसे लेकर कई लोग इसकी शिकायत भी करते हैं कि उन्हें बाइक पर बैठने में समस्या होती है. लेकिन बाइक के पीछे वाली गद्दी के ऊंचा होने के पीछे कुछ खास कारण हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है…
रोजमर्रा के काम होते हैं आसान
दरअसल, बाइक से हमारे रोजमर्रा के काम बेहद आसान हो जाते हैं, तो कंपनियां हमेशा लोगों के आराम और कम्फर्ट का ध्यान रखती है और साथ ही बाइक की ऊंचाई और चौड़ाई का भी खास ध्यान रखा जाता है. वहीं, आपने अक्सर देखा होगा कि बाइकों की पिलियन सीट थोड़ी ऊंची होती है. इसके पीछे कई तकनीकी कारण भी होते हैं.
बैलेंस को बनाए रखना
सबसे पहले, बाइक के दोनों पहियों में सही बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर वजन बराबर होना चाहिए. जब पीछे की सीट को ऊंचा बनाया जाता है, तो पीछे बैठने वाले व्यक्ति का वजन बाइक के सेंटर ऑफ ग्रैविटी के नज़दीक रहता है. इससे बाइक के असंतुलित होने की संभावना कम हो जाती है. आसान भाषा में कहें, तो पहियों के बीच ज्यादा दूरी होने पर बीच का वजन संतुलन बनाए रखता है.
स्मूथ राइड का एहसास
एक ऊंची पिलियन सीट पर बैठा व्यक्ति स्वाभाविक रूप से थोड़ा आगे की ओर झुकता है. ऐसा करने से वजन मोटरसाइकिल के सेंटर ऑफ ग्रैविटी के करीब आता है और स्थिरता बढ़ती है. इससे हवा का दबाव भी कम पड़ता है और राइड और भी स्मूथ महसूस होती है.
लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाना
इसके साथ ही ऊंचे स्थान पर बाइक का सस्पेंशन बेहतर काम करता है. इसकी वजह से सड़क पर झटके कम महसूस होते हैं और लंबी दूरी के सफर में आराम बना रहता है.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines