---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

18, 22 और 24 कैरेट का ही क्यों होता है गोल्ड, 19, 21 या 25 कैरेट क्यों नहीं? हैरान कर देगी वजह

हमारे देश में सोना सदियों से एक अहम स्थान रखताहै. शादियां हों या त्योहार या फिर कोई धार्मिक अनुष्ठान इन सभी में सोने के गहनों की चमक हर एक अवसर को अपनी चमक से और खास बनाती है और भारतीयों के लिए सोना न सिर्फ आभूषण के रूप में बल्कि वो इसे निवेश के रूप में भी बहुत ज्यादा अहम मानते हैं.

हमारे देश में सोना सदियों से एक अहम स्थान रखता है. शादियां हों या त्योहार या फिर कोई धार्मिक अनुष्ठान इन सभी में सोने के गहनों की चमक हर एक अवसर को अपनी चमक से और खास बनाती है और भारतीयों के लिए सोना न सिर्फ आभूषण के रूप में बल्कि वो इसे निवेश के रूप में भी बहुत ज्यादा अहम मानते हैं.

लेकिन जब बात सोने की शुद्धता की आती है तो हमें अक्सर 18, 22 या फिर 24 कैरेट जैसे शब्द ही सुनने को मिलते हैं. आपने कभी सोचा है कि आखिर ये कैरेट क्या होता है और आखिर क्यों इन्हीं मानकों के अनुसार ही सोना खरीदना चाहिए?

---विज्ञापन---

बता दें कि कैरेट सोने की शुद्धता मापने की एक इकाई है. 24 कैरेट सोना मतलब 100% शुद्ध सोना होता है. यानी कि इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती है.

लेकिन शुद्ध सोना बहुत नरम होता है जिसके कारण इसे किसी भी तरह की ज्वैलरी के उपयुक्त बनाने के लिए तांबा, चांदी या जस्ता जैसी धातुओं के साथ मिलाया जाता है. यही कारण है कि बाजार में 18 कैरेट (75% शुद्ध) और 22 कैरेट (91.67% शुद्ध) जैसे विकल्प मिलते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, 22 कैरेट का सोना 22 हिस्से शुद्ध सोना होता है और इसमें 2 हिस्से किसी दूसरी धातु का प्रयोग किया जाता है. यानी करीब 92 प्रतिशत शुद्ध सोना. 18 कैरेट में 18 हिस्से शुद्ध सोना, यानी 75 प्रतिशत शुद्ध सोना.

ये सोना 24 कैरेट सोने से ज्यादा मजबूत होता है इसलिए फैशनेबल डिजाइन वाले गहनों में इसे ही प्रयोग किया जाता है. 24 कैरेट सोना सिर्फ सिक्कों के लिए ही सही होता है इससे कभी भी गहने नहीं बन पाते हैं और अगर बनते भी हैं तो ये 22 कैरेट के मुकाबले उतने मजबूत नहीं होते हैं.

---विज्ञापन---

अब आपके मन में भी सवाल आता होगा कि 19, 21 या फिर 25 कैरेट का गोल्ड क्यों नहीं बनता है तो आपको बता दें कि भारत में BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) सिर्फ 14, 18, 22 और 24 कैरेट को ही मान्यता देता है.

14, 18 और 22 कैरेट सोने की ज्वैलरी में हॉलमार्किंग की अनुमति दी गई है. हॉलमार्क BIS द्वारा जारी एक गुणवत्ता प्रमाण पत्र है जो एक निश्चित आभूषण में सोने की शुद्धता की गारंटी देता है.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 07, 2025 02:35 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

Read More

Versha Singh

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola