Youtuber Garvit and Nandini : फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले युट्यूबर नंदिनी कश्यप और गर्वित सिंह गैरी ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने सातवीं मंजिल पर मौजूद फ्लैट से कूदकर जान दे दी। इस जोड़े किए मौत की खबर सुनकर लोग हैरान रह गए कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ?
कौन थी नंदिनी?
नंदिनी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती थी, वह शांति विहार, विकास पुरम, देहरादून की रहने वाली थी। नंदिनी के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। इंस्टा पर नंदिनी की doraperry442 नाम की आईडी है। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में वह कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी दिखाई दी थीं।
कौन था गर्वित सिंह गैरी?
गर्वित सिंह गैरी भी देहरादून का ही रहने वाला था। उसका घर शहर के माजरा इलाके में है। गर्वित का Garvit Garry Vlogs नाम का यूट्यूब चैनल है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्वित ने बताया कि वह एक थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। गर्वित के पिता सूबेदार सिंह उत्तराखंड पुलिस में एएसआइ हैं।
गर्वित-नंदिनी और रिलेशन
गर्वित और नंदिनी मिलकर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर शेयर करते थे। दोनों को यहां से अच्छी कमाई भी होती थी। बताया जाता है कि अपना वीडियो बनाने के साथ ही दोनों फिल्मों में काम करने की जुगत में रहते थे। दोनों की बार मुंबई भी जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गर्वित और नंदिनी के परिवार को भी दोनों के रिलेशन से कोई दिक्कत नहीं थी। ऐसे में इस आत्महत्या की गुत्थी और उलझ गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Youtube पर वीडियो बनाने वाले कपल के बीच हुआ विवाद, सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग
यह भी पढ़ें : ‘सारा मूड खराब कर दिया’, जब पहली बार ऊंट ने चखा नींबू का स्वाद, रिएक्शन हो रहा वायरल
आमिर खान के साथ फोटो वायरल
गर्वित और नंदिनी ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान और विक्की कौशल के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं। हालांकि दोनों का आमिर खान के साथ क्या कनेक्शन था, इसकी जानकारी नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि फंक्शन में दोनों के बीच मुलाकात हुई हो।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines