Vasteguna Huiya Meaning: सोशल मीडिया पर अगर आप भी एक्टिव रहते हैं तो यकीनन इंस्टाग्राम रील्स की फीड में बार बार वास्तेगुना हुइयां बोलते हुए वीडियोज जरूर देखे होंगे. हर यूजर्स वास्तेगुना हुइयां बोलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. लोग यह ट्रेंड इस कद्र फॉलो कर रहे हैं कि इसे अलग-अलग अंदाज में बोल रहे हैं. हालांकि, कई लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर लोग इस अजीब से शब्द पर इतने दीवाने क्यों हो गए हैं? फनी रील्स से लेकर मीम्स और सीजेपी के वायरल प्रोटेस्ट तक… सोशल मीडिया पर इसका ट्रेंड काफी वायरल हो चुका है. हालांकि, जब इसके मतलब की बात आती है तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर यह कोई नई भाषा है. कोई स्लैंग है या फिर इसका कोई खास अर्थ भी है?
इसे भी पढ़ें- लोहे के तवे पर डोसा नहीं बनता परफेक्ट? जानिए इसे नॉन-स्टिक बनाने के आसान तरीके
आखिर क्या बला है वास्तेगुना हुइयां?
यह शब्द पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था, लेकिन इसे नई रफ्तार तब मिली जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ. इस दौरान Gen Z लोगों की फनी अंदाज में वीडियोज दिखाई दीं. एक यूजर्स ने तो पुलिस के साथ ही मजाकिया अंदाज में वास्तेगुना हुइयां बोलते हुए वीडियो बना ली. इसके बाद देखते ही देखते इस पर मीम्स बनने लगे, रील्स की बाढ़ आ गई और लोग अपने दोस्तों को टैग करके इस ट्रेंड का हिस्सा बनने लगे. इसके बाद हर कोई इसका मतलब समझने की कोशिश कर रहा है.
कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
सबसे पहले यह वीडियो Vine प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था. इस वीडियो में एक लड़का Can I get a Hoya? चिल्लाता है. इसके बाद यह ऑडियो अलग-अलग मीम्स और रील्स में इस्तेमाल होने लगा. भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे अपने अंदाज में बोलना शुरू किया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा.
क्या यह कोई गाली है या कुछ….और?
बहुत सारे यूजर्स को लगता है कि यह कोई गाली है, लेकिन ऐसा नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग इसे बिना किसी खास मतलब जानें सिर्फ ट्रेंड, मीम और मनोरंजन के लिए फॉलो कर रहे हैं. सीधे शब्दों में कहा जाए तो इस शब्द का मतलब भाषा से नहीं है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स ने इसका मतलब ‘गण का कोई मतलब है क्या’ बताया गया है.
यह भी जान लीजिए
इसके मतलब को लेकर कोई एक राय नहीं बन पाई है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस शब्द को सिर्फ मजाक और रील्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. मगर जिस अंदाज में यह लड़का इस शब्द बोलता है लोगों को वही काफी पसंद आया. हालांकि, कई लोगों का कहना है कि यह Gen Z की अपनी अलग भाषा है.
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में दीवारों पर फफूंदी जमना कैसे रोकें? छुटकारा दिलाएंगे ये असरदार टिप्स
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines