Ranveer Allahbadia: असम में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसकी जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी। दरअसल, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में एक आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिसके बाद उन पर यह एक्शन लिया गया है। रणवीर इलाहाबादिया जाने माने यूट्यूबर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका इलाहाबाद से नाता नहीं है, फिर भी वह अपने नाम के आगे इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं? इसका जवाब उन्होंने खुद दिया था।
कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया
रणवीर इलाहाबादिया एक जाने माने यूट्यूबर हैं। वह सेलेब्रिटीज के साथ पॉडकास्ट करते हैं। उनके शो बीयरबाइसेप्स के कई क्लिप बहुत वायरल होते हैं। साथ ही वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। रणवीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल क्रिएटर अवार्ड से मार्च 2024 से सम्मानित किया था। इसके अलावा साल 2022 में उनका नाम फोर्ब्स अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी आया था। आपको बता दें कि 22 साल की उम्र में रणवीर ने अपना पहला यूट्यूब चैनल शुरू किया था, आज वह सात चैनलों को चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia ने इंग्लिश शो से चुराया विवादित बयान, लोगों ने सॉरी पर उठाए सवाल
‘इलाहाबादिया’ सरनेम कैसे पड़ा?
रणवीर इलाहाबादिया का पूरा नाम रणवीर सिंह अरोड़ा है। लेकिन लोग उन्हें रणवीर इलाहाबादिया के नाम से जानते हैं। इलाहाबादिया सुनकर किसी को भी लगेगा कि वह इलाहबाद (प्रयागराज) से होंगे या उनका कोई पुराना नाता रहा होगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह अपना सरनेम इलाहाबादिया क्यों लगाते हैं इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने बताया कि उनका परिवार यहां पाकिस्तान से आया था। जहां पर उनके परिवार के किसी शख्स को इलमवादी टाइटल दिया गया। लेकिन यह भारत में आकर इलमवादी से इलाहाबादी में बदल गया। इलाहाबादिया उनका फैमिली टाइटल है, जिसकी वजह से रणवीर भी अब इलाहाबादिया सरनेम इस्तेमाल करते हैं।
आपको बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गोट लेटेंट शो में जज बनकर गए थे। जहां पर उन्होंने पैरेंट्स की इंटीमेसी पर विवादित बयान दिया। इस मामले में रणवीर के अलावा समय रैना पर भी FIR दर्ज की गई है। हालांकि रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो जारी करते हुए सभी से माफी मांग ली है। वहीं, उन्होंने शो के मेकर्स ने भी इस सीन को हटाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia की बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की वकालत, फैंस से की माफ करने की अपील
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
19 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines