Unusual Student Hairstyles Spark Issue in School: क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी जैसे फुटबॉलर हों या महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर खासकर स्कूली बच्चों में इनके जैसा हेयरकट करवाने का क्रेज रहता है। लेकिन पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में पहले सीनियर और अब जूनियर बच्चों ने इन सेलिब्रिटी जैसे बाल कटवाने का इतना खुमार चढ़ा कि स्कूल प्रशासन को कुछ सख्त कदम उठाने पड़े हैं।
दरअसल, ये पूरा मामला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के एक स्कूल का है। यहां स्कूल के बच्चे अजीबोगरीब हेयरकट करवाकर स्कूल आने लगे थे। देखते ही देखते खुद को अलग दिखाने के लिए अनोखा हेयरकट करवाने की बच्चों में होड़ सी लग गई। स्कूल प्रशासन ने इसे रोकने के लिए पहले स्कूल में अनाउंसमेंट की। फिर नोटिस जारी कर बच्चों को ऐसा न करने की हिदायत दी।
ये भी पढ़ें: एक ही दिन में 6 कॉस्मेटिक सर्जरी, मर गई महिला; परिवार ने मांग लिया डेढ़ करोड़ का मुआवजा
बार्बर एसोसिएशन के साथ बैठक कर ये की अपील
बावजूद इसके बच्चे नहीं मानें। इस पर प्रिंसिपल ने अभिभावकों के साथ कई बैठकें की। फिर भी बच्चे नहीं मानें तो स्कूल ने इस बारे में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को साथ लेकर स्कूल प्रशासन ने हाल ही में जिले के बार्बर एसोसिएशन के साथ इस मुद्दे पर बैठक की है। बार्बर एसोसिएशन से स्कूली बच्चों के सिंपल हेयरकट करने की अपील की गई है। बच्चों को भी स्कूल आने पर सिंपल हेयर कट करवाने का निर्देश दिया है।
अभिभावक के साथ आने पर भी बच्चे को नहीं मिलेगा सेलिब्रिटी लुक
स्कूल प्रशासन ने बार्बर एसोसिएशन से उनके पास आने वाले बच्चों के अजीबोगरीब दिखने वाले हेयरकट न करने का आग्रह किया है। बार्बर एसोसिशन भी इस पर तैयार हो गए हैं, चाहे बच्चा अभिभावक के साथ हो पुरुलिया जिले के किसी सैलून में अब स्कूली बच्चों के बेहद सिंपल बाल ही काटे जाएंगे।
ये भी पढ़ें: OMG! फेमस ब्रांड के बिस्किट में निकला कीड़ा, पैकेट खोलते ही चीख पड़ीं लड़कियां
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines