OMG! फेमस ब्रांड के बिस्किट में निकला कीड़ा, पैकेट खोलते ही चीख पड़ीं लड़कियां

Worm in Biscuit : देश के फेमस ब्रांड के बिस्किट के पैकेट से कीड़े मिले हैं। लड़की ने चौंकाने वाला वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

UNIBIc Biscits

Worm in Biscuit :कभी आइसक्रीम में कटी उंगली तो कभी बर्गर में भ्रमण करते कीड़े के कई मामले आ चुके हैं। ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की मांग उठी और खाद्य सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे। हालांकि इस तरह के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे। अब एक फेमस ब्रांड के बिस्किट में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। नोएडा की लड़की ने जब पैकेट खोला तो उसमें कीड़ा घूमता हुआ मिला।

इशिका जैन नाम की लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऑफिस की टेबल पर रखे Unibic बिस्किट के पैकेट में कीड़ा दिखाई दे रहा है। इशिका ने बताया कि जब उन्होंने पैकेट खोला तो बिस्किट में कीड़ा मिला। फिर उन्होंने बिस्किट वापस पैकेट में रख दिया और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया।

वीडियो शेयर करते हुए इशिका ने लिखा कि जितना बढ़िया स्वाद उतनी ही लापरवाही साबित कर दी। अब अगर इतने बड़े ब्रांड के कुकीज में भी कीड़े निकलेंगे, तो किस पर भरोसा किया जाए? अगर मैं ध्यान नहीं देती और बिस्किट खा लेती तो मेरी धार्मिक भावनाएं आहत होतीं।


इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि इस तरह के फेमस ब्रांड की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है तो अन्य का क्या ही कहना। एक यूजर ने लिखा कि कहीं इस बिस्किट कंपनी वाले ये ना कह दें कि ये सिर्फ लकी कस्टमर को मिलता है।

एक अन्य ने लिखा कि खाद्य सुरक्षा विभाग से आग्रह किया है कि वह इसके खिलाफ कड़े एक्शन लें और कंपनी पर कार्रवाई करें। एक ने लिखा कि अब जब पिज्जा बर्गर और आइसक्रीम में कुछ भी मिल रहा है तो बिस्किट में कीड़ा मिलना कौन सी बड़ी बात है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ