अब नहीं करेंगे धोनी-कोहली और रोनाल्डो जैसा हेयरकट! इस राज्य की बार्बर एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

Unusual Student Hairstyles Spark Issue in School: स्कूल प्रशासन ने बार्बर एसोसिएशन से उनके पास आने वाले बच्चों के अजीबोगरीब दिखने वाले हेयरकट न करने का आग्रह किया है।

West Bengal, Barber Association, Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli, Ronaldo, Hair Style, School Purulia

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Unusual Student Hairstyles Spark Issue in School: क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी जैसे फुटबॉलर हों या महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर खासकर स्कूली बच्चों में इनके जैसा हेयरकट करवाने का क्रेज रहता है। लेकिन पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में पहले सीनियर और अब जूनियर बच्चों ने इन सेलिब्रिटी जैसे बाल कटवाने का इतना खुमार चढ़ा कि स्कूल प्रशासन को कुछ सख्त कदम उठाने पड़े हैं।

विज्ञापन

दरअसल, ये पूरा मामला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के एक स्कूल का है। यहां स्कूल के बच्चे अजीबोगरीब हेयरकट करवाकर स्कूल आने लगे थे। देखते ही देखते खुद को अलग दिखाने के लिए अनोखा हेयरकट करवाने की बच्चों में होड़ सी लग गई। स्कूल प्रशासन ने इसे रोकने के लिए पहले स्कूल में अनाउंसमेंट की। फिर नोटिस जारी कर बच्चों को ऐसा न करने की हिदायत दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बार्बर एसोसिएशन के साथ बैठक कर ये की अपील 

बावजूद इसके बच्चे नहीं मानें। इस पर प्रिंसिपल ने अभिभावकों के साथ कई बैठकें की। फिर भी बच्चे नहीं मानें तो स्कूल ने इस बारे में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को साथ लेकर स्कूल प्रशासन ने हाल ही में जिले के बार्बर एसोसिएशन के साथ इस मुद्दे पर बैठक की है। बार्बर एसोसिएशन से स्कूली बच्चों के सिंपल हेयरकट करने की अपील की गई है।  बच्चों को भी स्कूल आने पर सिंपल हेयर कट करवाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

अभिभावक के साथ आने पर भी बच्चे को नहीं मिलेगा सेलिब्रिटी लुक 

स्कूल प्रशासन ने बार्बर एसोसिएशन से उनके पास आने वाले बच्चों के अजीबोगरीब दिखने वाले हेयरकट न करने का आग्रह किया है। बार्बर एसोसिशन भी इस पर तैयार हो गए हैं, चाहे बच्चा अभिभावक के साथ हो पुरुलिया जिले के किसी सैलून में अब स्कूली बच्चों के बेहद सिंपल बाल ही काटे जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ