Wayanad Landslide Survivor Emotional Video: वायानाड त्रासदी में लोगों ने अपनों को खोया। किसी ने पूरा परिवार खोया, किसी ने दोस्त और भाई बहन खोये, लेकिन दुख दर्द से भरे माहौल में एक घटनाक्रम ऐसा भी हुआ, जिसे देखकर आपका दिल भर आएगा। वीडियो देखकर आप भावुक हो जाएंगे, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जी हां, एक महिला का पालतू कुत्ता भूस्खलन के कारण अपनी मालकिन से बिछड़ गया था, लेकिन कुत्ता जिंदा मिला। इतना ही नहीं, उसकी वफादारी देखिए कि वह अपनी मालकिन के पास पहुंच गया। फिर कुत्ते पर उसकी मालकिन ने जो प्यार लुटाया, देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखिए, वीडियो काफी इमोशनल है।
कुत्ते को तलाशती फिर रही थी महिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि कुत्ता उसके काफी करीब है। वह उसके साथ सबसे ज्यादा समय बिताती है, लेकिन जब आपदा आई तो मची अफरा तफरी के बीच वह बिछड़ गया। इसके बाद से वह लगातार उसे तलाश रही थी, लेकिन आज अचानक उस पर नजर पड़ी। उसने भी पहचान लिया और आवाज सुनते ही दौड़ा आया। उसे देखकर पूरा परिवार खुश हो गया, क्योंकि वह परिवार के मेंबर जैसा है। महिला ने बताया कि उसने खबर पढ़ी थी। कर्नाटक में एक कुत्ता गुम हो गया था। परिवार कहीं सफर पर गया था और वहां भीड़ के बीच कुत्ते का साथ छूट गया, लेकिन वह 200 किलोमीटर का सफर तय करके भी अपने मालिक के पास लौट आया था। इसलिए उसे उम्मीद थी कि उसका कुत्ता भी उसके पास लौट आएगा और उसकी उम्मीद रंग लाई।
यह भी पढ़ें:Wayanad Landslide : भूस्खलन की पहली जानकारी देने वाली महिला की भी मौत, इस हालत में बरामद हुआ शव
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुत्ते और उसकी मालकिन का मिलन देखकर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी मालकिन के पास दौड़कर आता है और वह उससे लिपट जाती है। उससे सहलाते हुए गले लगाकर दुलार करती है और गोद में उठाती है। कुत्ता भी उछलकूद करके अपनी मालकिन से प्यार जताता है। यह देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि आप के समय में जानवर इंसान से ज्यादा वफादार और प्रेमभाव वाला है। एक यूजर ने लिखा कि इस दिल छूने वाले वीडियो के लिए आभार। एक यूजर ने कमेंट किया कि दुआ करता हूं, वायनाड त्रासदी में बिछड़ने लोग इसी तरह अपनों से मिल जाएं। एक यूजर ने लिखा कि इस मिलन के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं।
यह भी पढ़ें:शारीरिक संबंध बनाने से कितनी कैलोरी होती है बर्न? पुरुषों-महिलाओं पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines