Watch Video Woman Made Reel While Bathing At Ayodhya Ram Ki Pauri: अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर नहाने के दौरान रील बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला सरयू नदी में नहाते के दौरान रील बनाती दिख रही है। महिला ‘जीवन में जाने जाना’ गाने डांस करती दिख रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने महिला को खबू खरी-खोटी सुनाई है। वहीं, मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।
सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर, उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों के बाहर महिलाओं और युवतियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। केदारनाथ में वीडियो वायरल होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
अयोध्या के सरयू नदी में नहा रही महिला ‘राम की पैड़ी’ घाट पर डांस करती दिख रही है। गुलाबी सलवार सूट पहने महिला बॉलीवुड गाने ‘जीवन में जाने जाना’ पर पानी छिड़कते हुए और बाल झटकते हुए थिरकती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर नहाने के दौरान वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने नाराजगी व्यक्त की है। यूजर्स ने पुलिस से पूजा स्थल का अनादर करने के लिए महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
अयोध्या पुलिस ने वीडियो पर जवाब देते हुए कहा कि आवश्यक कार्रवाई जारी है। अयोध्या पुलिस ने एक्स पर लिखा कि प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए अयोध्या निर्देशित किया गया है। बता दें कि अयोध्या हिंदुओं की तीर्थस्थलों में से एक है। यहां सरयू नदी में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अयोध्या आते हैं।
पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो
कुछ महीने पहले सरयू नदी घाट पर डांस करती एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। लड़की को नदी में ‘पानी में आग लगानी है’ गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। लोगों का कहना है कि पूजा स्थलों पर इस तरह के नृत्य की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
बता दें कि मंदिरों के अलावा मेट्रो ट्रेनों, रेलवे प्लेटफार्मों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी युवक-युवतियों को डांस करते हुए रील्स बनाते देखा जा चुका है। कई बार रील्स बनाने के चक्कर में बड़ा नुकसान भी हो जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines