Paragliding with scooter Viral video news in hindi: लोग अपने हर पल को यादगार बनाने चाहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक पैराग्लाइडिंग करता दिखाई पड़ रहा है। खास बात यह है कि उसने अपनी स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग की है। यह वीडियो हिमाचल के बिलासपुर का है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम हर्ष है। वह पंजाब का रहने वाला है। उसने रोमांच के लिए अपनी स्कूटर संग पैराग्लाइडिंग की है।
7 किलोमीटर तक का सफर तय किया
हर्ष ने जब यह बात पैराग्लाइडिंग करने वाले को बताई तो स्कूटर समेत हर्ष के वजन का आंकलन किया गया। तय मानकों के अनुसार वजन होने पर उसे ऐसा करने की अनुमति मिली। जानकारी के अनुसार हर्ष ने जमीन से 200 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ान भरी। वह करीब 7 किलोमीटर तक जमीन से आसमान के बीच हवा में रहा। ऐसा कर हर्ष ने पैराग्लाइडिंग का रिकॉर्ड बनाया है। वायरल वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस अजब-गजब कारनामे वाला वीडियो देख रहे हैं।
ट्विटर लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
2 हजार से अधिक लोग देख चुके
वीडियो को अभी तक करीब 2 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। अभी तक 10 लोग लोग इस वीडियो को रिपोस्ट कर चुके हैं। 49 लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो में युवक स्कूटर संग पैराग्लाइडिंग करता दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में स्कूटर पर बैठा हर्ष दिखाई पड़ रहा है। दोनों हवा में लटके हुए हैं। 52 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि पूरे समय हर्ष बेहद कम्फर्टेबल राइड करता है। उसे बिलकुल भी घबराइट नहीं हुई। इससे पहले सोशल मीडियो पर हवा में शादी करने, जन्मदिन मनाने और स्टंट बाजी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। लोग अपने खास पल को यादगार बनाने के लिए ऐसे प्रयोग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines