Vodka Powered Robots: आज के समय में इतने ज्यादा रोबोट आ चुके है जिनके कारनामे इंसान को चकित कर देते हैं। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि आने वाला समय इंसानों का नहीं बल्कि रोबोट का ही होने वाला है। अब देखिए न ऐसे कई सारे डिपार्टमेंट हैं जहां पहले व्यक्ति के द्वारा काम किया जाता था, लेकिन आज के समय में वो जगह रोबोट ने ले ली है। हम आपको एक ऐसे ही रोबोट के बारे में बताने जा रहे हैं जो न तो पानी से चलता है और न बिजली या किसी ईंधन से बल्कि शराब से चलता है। आइए जान लेते हैं इसके बारे में डिटेल से…
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने डिजाइन किया ये रोबोट
इस अनोखे रोबोट को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने डिजाइन किया है। ये एक ऐसा क्रांतिकारी रोबोट है जो वोदका को ईंधन के रूप में उपयोग करता है। जिन्होंने इस रोबोट को डिजाइन किया है उन्होंने यह प्रेरणा दूध में चीरियोस के चिपकने के पीछे के भौतिकी से ली है। ऐसे में ये बाकी रोबोट से काफी अलग और खास बन जाता है।
यह भी पढ़ें:भारत का भूतिया गांव, जहां नहीं रहता एक भी इंसान, 172 सालों से पड़ा है वीरान
डीजल-पेट्रोल या बैटरी से नहीं शराब से चलता है ये
ये रोबोट बेहद खास है, क्योंकि ये न तो डीजल से चलता है और न ही पेट्रोल से और न ही इसे बैटरी की जरूरत है। आपको बता दें कि ये रोबोट शराब से चलता है वो भी स्पेशल ब्रांड की जिसका नाम है वोदका। मारंगोनी प्रभाव का लाभ उठाकर, ये रोबोट बिना मोटर या बैटरी के पानी की सतह पर चलने में सक्षम हैं। न्यू साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार , यह नवाचार पर्यावरण सफाई, चिकित्सा वितरण प्रणाली और सटीक रोबोटिक्स में महत्वपूर्ण प्रगति ला सकता है।
कैसे करता है ये काम
शराब से रोबोट ऑपरेट होने की कहानी सामने आई है जो काफी हैरान करने वाली है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इस रोबोट का निर्माण किया है जो तरल पदार्थ वोदका से चलता है जो पानी के साथ मिलकर एक बल उत्पन्न करता है और इससे रोबोट को गति मिलती है। ये रोबोट नियंत्रित मात्रा में वोदका छोड़ते हैं, जिससे प्रणोदन बल उत्पन्न होता है, जिससे वे पानी पर कुशलतापूर्वक आगे बढ़ता है। इन रोबोटों के माध्यम से पानी पर फैले तेल या खतरनाक पदार्थों को साफ किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 20 साल बाद कब्र से कंकाल निकाल गिटार बनाने वाला कौन? जो कहलाता है YouTube प्रिंस
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines