Viral Video : सोशल मीडिया पर कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो से लोगों को सीख मिलती है तो कुछ इंसान का दिमाग हिला कर रख देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर रात के वक्त कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान उन्हें एक कुत्ता ध्यान से उसी तरफ देख रहा है, जिधर ये बाइक सवार जाने वाले हैं लेकिन दोनों ने कुत्ते को इग्नोर कर दिया। इसके बाद ऐसा नजारा दिखा कि दोनों बाइक छोड़ उल्टे पैर भागने पर मजबूर हो गए।
वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो बाइक सवार जा रहे हैं। रात का वक्त है, सड़क सुनसान है, कहीं उजाला है तो कहीं अंधेरा। एक जगह जहां सड़क घूमी हुई है, वहां कुत्ता खड़ा हुआ है और बड़े ही ध्यान से अंधेरे में देख रहा है। बाइक सवार कुत्ते पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगे। जैसे ही कुछ दूर गए और बाइक की रोशनी सामने गई, बाइक सवार दोनों शख्स की हालत खराब हो गई।
अचानक सामने दिखा शेर
दरअसल सामने एक शेर खड़ा था। अंधेरे की वजह से दिखाई नहीं दिया लेकिन जैसे ही बाइक की रोशनी सामने गई तो शेर को देखते ही दोनों बाइक को वहीं खड़ी कर भाग निकले। पास में ही लगे सीसीटीवी में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और अब लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसीलिए कहा जाता है कि अगर कुत्ते कुछ देख रहे हैं तो उसे इग्नोर ना करो। एक अन्य ने लिखा कि भाई दोनों की किस्मत ठीक थी कि सुरक्षित दूरी पर बाइक रोक लिए वरना कुछ भी हो सकता था। एक अन्य ने लिखा कि शायद शेर भूखा नहीं था, वरना कुत्ते पर पहले हमला कर चुका था और ये दोनों भी बचकर ना भाग पाते। एक अन्य ने लिखा कि लड़कों ने समझदारी से काम लिया, बाइक को स्टैंड पर खड़ा कर दिया। अगर बाइक गिरा देते, उसकी आवाज होती तो शेर भड़क जाता।
यह भी पढ़ें : इतने सरल थे टाटा, सुरक्षा के लिए कार के आगे लगी SPG की गाड़ी तो हो गए बेचैन, हटवाकर ही लिया दम
एक अन्य ने लिखा कि पहले मुझे लगा कि ये दोनों कुत्ते का किडनैप करने वाले हैं लेकिन बाद में देखा कि सामने तो सीधे यमराज खड़े हुए हैं। एक ने लिखा कि किस्मत अच्छी थी यार बाइक वालों की , लेकिन ये शेर शहर में कहां से और कैसे आया, ये सवाल है?
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines