नई दिल्ली: हमारा महान देश भारत टैलेंट की खदान है। यहां हर गली चौराहों पर कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं जिनके बारे में किसी को नहीं पता। ये लोग कभी मजबूरी के चलते तो कभी परिवार के प्रेशर के चलते अपने टैलेंट को दुनिया को नहीं दिखा पाते हैं। लेकिन आज कल सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे ही लोगों की प्रतिभा अचानक सामने आ जाती है और हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। ऐसा ही एक बेहतरीन वीडियो इन दिनों हर तरफ वायरल हो रहा है जिसमें एक गरीब महिला सड़क पर खड़े हुए लता मंगेशकर का गाना गा रही है।
सुरीले अंदाज में गरीब महिला ने गाया गाना
दरअसल, इंस्टाग्राम पर सलमान सैय्यद नाम के यूजर ने एक महिला का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये बुजुर्ग महिला लता मंगेशकर का मशहूर गाना ‘सुनो सजना पपीहे ने’ गाती दिखाई दे रही है। ये महिला गाने की शुरुआत बेहद सुरीले आलाप के साथ करती है और इसके बाद गाने के बोल शुरू करती है और जैसे ही ये महिला गाना शुरू करती है लोग दिल थामकर उसका गाना सुनते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग दे रहे मजेदार प्रतिक्रिया
ये वीडियो मध्यप्रदेश के महाबलेश्वर का बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर आते ही ये हर तरफ वायरल हो गया। इसे अब तक 6 लाख 65 हजार लोगों ने देख लिया है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग इसे एक अजूबा बता रहें हैं वहीं दूसरों के द्वारा इस महिला को रानू मंडल पार्ट 2 भी बताया जा रहा है। रानू मंडल भी ऐसे ही एक वीडियो से स्टार बन गई थी और हिमेश रेशमिया ने उनसे गाना भी गंवाया था। अब लोगों को उम्मीद है कि इस गरीब महिला का भी कुछ भला हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
9 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines