Viral Video : रील बनाना आज के समय में अधिकतर लोगों का शौक बन चुका है। कुछ लोग रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। अब एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे को गोद में लेकर रील बना रही है। रील बनाने में महिला इतनी मस्त हो गई कि उसके हाथ से बच्चा ही छूट गया। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तमतमा गए और महिला को जमकर खरीखोटी सुनाई है।
वीडियो में एक महिला बच्चे को गोद में लेकर रील बनाती दिखाई दे रही है। महिला के हाथ में एक बच्चा है। वह किसी भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है लेकिन डांस करते-करते महिला के हाथ से बच्चा छूट गया। बच्चा गिरते-गिरते बचा। गनीमत रही कि बच्चे को चोट नहीं लगी, महिला ने खुद ही फुर्ती से बच्चे को पकड़ लिया।
रोने लगा बच्चा, तब बंद हुई शूटिंग!
इस घटना के बाद डरकर बच्चा रोने लगा। महिला ने वीडियो की रिकॉर्डिंग बंद की और बच्चे को शांत कराया। सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे के साथ खिलवाड़ देखकर लोग भड़क गए और इस तरह की रील बनाने वालों को जमकर खरीखोटी सुनाई है।
एक ने लिखा कि अपनी जान जोखिम में डाल कर इस तरह की रील बनाने वाले अजीब प्रजाति के लोग हैं, इन्हें खुद का और अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं रहता है। एक ने लिखा कि ये सबसे खतरनाक बीमारी बनती जा रही है, अगर जल्दी ही इसका कोई इलाज नहीं खोजा गया तो भारी समस्या हो जाएगी। एक ने लिखा कि अगर रील बनाने का शौक अधिक है तो अकेले कूद लो ना, बच्चे को साथ में लेकर उसे क्यों परेशान कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें : स्वमिंग पूल से नहाकर निकला, तुरंत हो गई मौत; अचानक मौत का एक और डरावना वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा कि इन जैसों के लिए कोई ना कोई कानून जरूर लाना चाहिए, ये लोग खुद जो करते हैं वो तो करते ही हैं लेकिन बच्चों के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए इंटरनेट को और महंगा कर देना चाहिए। यह सब सस्ते नेट का नतीजा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines