Viral Video : सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फोन पर बात करते करते अपने बच्चे को फ्रिज में बंद करती दिखाई दे रही है। महिला फोन पर बात करने में इतनी मस्त है कि उसे याद ही नहीं रहा कि उसने बच्चे को कहां रख दिया। पति के साथ मिलकर जब महिला ने बच्चे की तलाश शुरू की तो हाथ-पांव फूल गए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर में फोन पर बात करते हुए बच्चे के साथ खेल रही है। अचानक उसने फ्रिज का दरवाजा खोला और बच्चे को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया। इसके बाद महिला आराम से फोन पर बात करते हुए सोफे पर बैठ गई। कुछ देर बार महिला का पति बच्चे को खोजने लगा।
महिला के पति ने जब बच्चे के बारे में पूछा तो उसने इग्नोर कर दिया। पति ने पूरे घर में बच्चे की तलाश की लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो महिला को फटकारते हुए बच्चे के बारे में पूछा। इसके बाद महिला भी गंभीरता से बच्चे की तलाश में जुट गई। काफी देर की खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला।
इसके बाद महिला भावुक हो गई और फर्श पर बैठकर रोने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसका पति पूरे घर में बच्चे की तलाश कर रहे हैं लेकिन फ्रिज नहीं खोल रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में ना तो बच्चे रखे जाते हैं और ना ही उसमें रखने का कोई तुक बनता है।
यह भी पढ़ें : पार्क में चादर ओढ़ कपल ने बनाया ‘शारीरिक संबंध’, भड़क गए लोग
महिला द्वारा हुई इस भूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब ये वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है या सच में ऐसी कोई घटना हुई है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो में एक बड़ा संदेश और सबक जरूर है कि फोन पर बात करते हुए हमें इतना नहीं खो जाना चाहिए कि उलटे-सीधे काम करने लगें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines