---विज्ञापन---

चमत्कार नहीं विज्ञान है छलनी से पानी का न गिरना, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बता रहा है कि गंगा मां की कृपा से छलनी से पानी बाहर नहीं गिरेगा। हालांकि इस वीडियो को सच्चाई कुछ और ही है। पूरी खबर पढ़िए और जानिए कि छलनी से पानी क्यों नहीं गिरता!

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बता रहा है कि गंगा जी के पानी में इतना चमत्कार है कि छलनी से पानी नहीं गिरेगा। वीडियो में एक गिलास में पानी भरकर उसे छलनी पर रखकर उल्टा कर देता है लेकिन गिलास का पानी एक बूंद भी नहीं गिरा तो क्या ये सच में चमत्कार है? जवाब है नहीं।

चमत्कार नहीं ये विज्ञान है

वीडियो बनाने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। इसी तरह एक शख्स पानी में खड़े होकर कह रहा है कि मैं छलनी में पानी रोककर दिखा सकता हूं, यह एक चमत्कार है। हालांकि इसमें कोई चमत्कार नहीं है बल्कि विज्ञान है। इसे आप भी घर पर ट्राय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि छलनी में पानी नहीं रुकता है लेकिन विज्ञान की एक तकनीक का इस्तेमाल कर आप छलनी से पानी गिरने से रोक सकते हैं। इसे पृष्ठ तनाव (Surface Tension) कहते हैं। दरअसल जब आप सावधानी से छलनी पर रखे गिलास को उल्टा करते हैं तो एक परत बन जाती है जो पानी को गिरने से रोकती है।

देखिए वीडियो


इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह चमत्कार तो है लेकिन विज्ञान का। एक ने लिखा कि इसी तरह विज्ञान दिखाकर चमत्कार बताते रहो, हम विश्व गुरु बन जाएंगे। एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह ये लोग भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाते हैं, क्यों ना इनपर भी करवाई की जाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पेट की गैस, अंडरगार्मेंट्स, नहाने के बाद का पानी बेचकर ये महिला कमाती है लाखों रुपए

वीडियो को Social Message नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो 17 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। हैरानी की बात है कि अधिकतर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और इसके लिए भगवान को याद कर रहे हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इसमें कोई चमत्कार नहीं बल्कि विज्ञान है।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 17, 2024 07:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola