पेट की गैस, अंडरगार्मेंट्स, नहाने के बाद का पानी बेचकर ये महिला कमाती है लाखों रुपए, जानिए एक शीशी की कीमत

Women Sell Used Undergarments : एक महिला जो अपने उपयोग में लिए अंडरगार्मेंट्स, नहाने के बाद का पानी और यहां तक कि अपने पेट की गैस को भी बेचती है। यह महिला हफ्ते में लाखों रुपए कमाती है। हालांकि ये अकेली महिला नहीं है।

Women Sell Fart

Women Sell Used Undergarments : जीवन यापन करने के लिए कुछ लोग मजदूरी करते हैं तो कुछ ऑफिस में घंटों तक जॉब करते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो अपने शरीर को भी बेचने के लिए तैयार रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी गंदी चीजों को बेचकर लाखों रुपए कमाती है।

चेंग विंग यी नाम की महिला अपने उपयोग में लिए गए अंडरगार्मेंट्स, नहाने के बाद का पानी और तो और पेट की गैस (Fart) भी बेचती है। यह महिला ने अपने पेट की गैस को जार भरकर हजारों रुपए में बेचती है। महिला का दावा है कि जार खोलने के बाद 30 दिनों तक सुगंध/दुर्गंध बरकरार रख सकते हैं।

महिला के पेट की गैस की डिमांड इतनी अधिक है कि वह जितने जार को भरकर रखती है, सब बिक जाते हैं। अब तक के सभी जार बिक गए हैं। पेट की गैस के जार के अलावा, ये अन्य अजीबोगरीब वस्तुएं भी बेचती है, जैसे कि उसके पहने हुए कपड़े और इस्तेमाल किया हुआ नहाने का पानी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neharika (@neharikasharmaa)


एक बोतल पेट की गैस को यह महिला 25000 रुपए में बेचती है तो वहीं तो कपड़े और पानी की कीमत अलग -अलग है। हर सप्ताह यह महिला लाखों रुपए कमाती है। हालांकि इस तरह का व्यवसाय करने वाली चेंग विंग यी अकेली महिला नहीं है बल्कि इससे पहले भी अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार स्टेफनी मट्टो ने भी पेट की गैस बेचने की बात कबूली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kiaraakitty (@kiaraakitty)


टीवी स्टार स्टेफनी मट्टो ने बताया था कि पेट की गैस की प्रत्येक शीशी को £791 (82,943 रुपये) में बेचा था। उन्होंने बताया कि इस तरह वह सप्ताह में £38,000 (39,84,627 रुपये) तक कमाने का दावा किया था।

गैस बनाने के लिए बीन्स, प्रोटीन मफिन, उबले हुए अंडे, प्रोटीन शेक, और दही आदि खाती हैं, इसके बाद पेट की गैस को एक बोतल में बंद कर उसमें फूलों की पत्तियां डाल देती हैं। इससे दुर्गन्ध कम हो जाती है और खुशबू आने लगती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ