Viral Video: मछलियों पर चढ़ा FIFA World Cup का बुखार, रोनाल्डो की हैं फैन
Edited By Amit Kasana

फुटबॉल खेलती मछलियां
Edited By Amit Kasana

फुटबॉल खेलती मछलियां
Viral Video: कतर में FIFA World Cup 2022 हो रहा है। फुटबॉल की दीवानगी पूरे विश्व में छाई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल हो रहा है, जिसमें मछलियां फुटबॉल खेलती नजर आ रहीं हैं। इनके खेलने के लिए बकायदा गोल पोस्ट बनाया गया है। पानी के भीतर प्लास्टिक स्टिक से ग्राउंड पर मार्किंग भी की गई है।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1599007824922652677?s=20&t=kE4uEsztro70OhGhP8Sgeg
मात्र 19 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बेहद पसंद कर रहें हैं। लोग मछलियों के रंग के मुताबिक उन्हें अपनी-अपनी टीम कहकर संबोधित कर रहें हैं और दूसरी टीम की हार सुनिश्चत कर रहें हैं। वीडियो में फुटबॉल को लेकर कुछ मछलियां गोल की तरफ बढ़ती हैं और गोल पोस्ट में बॉल को डालती नजर आ रहीं हैं। पहले एक गोल पोस्ट पर बॉल डालने के बाद मछलियां उसे दूसरी तरफ ले जाती दिख रहीं हैं।
GOOOOOOAAAAAALLLLL!
Cc: caseysmith80 pic.twitter.com/CJoQRpQdNe— DAPPER DON DHARSHI • K A M I L • (@SoloFlow786) December 3, 2022
वहीं, दूसरी तरफ कुछ मछलियां गोल होने से रोकने का प्रयास करती हैं। वीडियो में गोल पोस्ट, फुटबॉल दिखाई पड़ रही है। अब तक कुल करीब 887.4k लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, 18.1k लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 3185 लोग इस वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। 281 लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहें हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: