हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: रेलवे ट्रैक के बीच लेटी महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, उसके बाद जो हुआ वो चमत्कार था

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन की पटरी पर लेटी दिखाई दे रही है। महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई लेकिन उसके खरोंच तक नहीं आई ।

विज्ञापन

Viral Video : आप जब भी रेलवे स्टेशन जाते होंगे, तभी आपको रेलवे की तरफ से एक घोषणा सुनाई देती होगी। जिसमें यह कहा जाता है कि कृपया रेल पटरियों को पार ना करें, ये जानलेवा हो सकता है। रेलवे की इस चेतावनी को कई लोग नजरअंदाज करते हैं और मुसीबत में फंस जाते हैं। एक महिला जब रेल ट्रैक पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई।

जानकारी के अनुसार, घटना तेलंगाना के नवंदगी रेलवे स्टेशन पर हुई है। आदिवासी महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच एक मालगाड़ी आ गई। महिला भाग नहीं पाई बल्कि रेल पटरी पर ही लेट गई। हैरानी की बात ये है कि पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से निकल गई। इस दौरान वहां मौजूद शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स महिला से कह रहा है कि सिर मत उठाओ। कुछ ही देर बाद जब महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई। ट्रेन के निकल जाने के बाद महिला उठ खड़ी हुई। जानकारी के मुताबिक, उसके शरीर पर खरोंच के एक निशान तक नहीं थे। वह एकदम स्वस्थ थी। बताया गया कि वह अपनी सहेली के साथ ट्रैक पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई थी।

विज्ञापन


ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर से सामने आया था। यहां एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के नीचे आ गई थी। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई लेकिन जब महिला को बाहर निकाला गया तो उसे खरोंच तक नहीं आई थी। बताया गया कि महिला घर पर चल रहे विवाद से परेशान थी। वह पटरी पर लेट गई थी , तभी ट्रेन आ गई थी।

यह भी पढ़ें : ताश के पत्तों से बनाया इतना बड़ा घर, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया शख्स का नाम; देखें वीडियो

विज्ञापन

बिहार के दानापुर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मां अपने दो बच्चों के साथ रेल पटरियों के बीच जा गिरी। इतने में ट्रेन भी चल पड़ी। महिला और उसके दो बच्चों के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई लेकिन उसे और उसके बच्चों को कुछ नहीं हुआ। तीनों सुरक्षित बाहर निकल गए थे। जितनी देर तक महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरी, वह अपने बच्चों को सीने से चिपकाए हुए थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola