Viral Video: घोड़ा खुद की सकल आईने में देखकर चौक गया, जानें क्यों
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

सोशल मीडिया पर वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो काफी वीडियो वायरल होते रहता है। कभी दो जानवर आपस में फाइट करते दिखते हैं तो कभी एक दूसरे पर प्यार लुटाते। लेकिन कभी-कभार वो ऐसी फनी हरकतें करते हैं, जो देखते ही बनता है। हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई हैं। ये वीडियो घोड़े से जुड़ी हुई है। दरअसल, घोड़े को शीशे में अपनी शक्ल दिख जाती है और वो उसे देख चकित रह जाता है। उसे लगता है कि शीशे के पार कोई दूसरा जानवर है। यहीं पर उसकी हरकतें देखते ही बन रही है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक फार्म हाउस में घोड़े के सामने एक आईना आ जाता है और वो उसमें अपनी शक्ल को देखता है। घोड़ा इस बात से परेशान हो जाता है कि शीशे के पीछे कौन है। वो इतना मासूम होता है कि उसे पता ही नहीं चलता कि वो खुद की शक्ल आईने में देख रहा होता है।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1552056255035891712
जिस तरह आईना देखने के बाद घोड़ी फनी हरकतें कर रहा है उसे देख किसी की भी हंसी छूट सकती है। वाइल्ड एनिमल से जुड़े यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘घोड़े ने खुद को शीशे में देख लिया।’चंद सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: