---विज्ञापन---

Viral Video: मैं-मैं के बीच जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन खेलने लगे स्टोन, पेपर, सीजर, देखें- अद्भुत वीडियो

Viral Video: हमने भी बचपन में स्टोन, पेपर, सीजर खेला होगा। अभी भी कई मौकों पर इस खेल को खेल लिया जाता है। हालांकि, शादी में इसका क्या काम। आजकल सिक्का उछालकर भी निर्णय ले लिया जाता है, लेकिन स्टोन, पेपर, सीजर भी निर्णय लेने का एक अधिक मजेदार तरीका है।---विज्ञापन--- सोशल मीडिया पर एक […]

Viral Video: हमने भी बचपन में स्टोन, पेपर, सीजर खेला होगा। अभी भी कई मौकों पर इस खेल को खेल लिया जाता है। हालांकि, शादी में इसका क्या काम। आजकल सिक्का उछालकर भी निर्णय ले लिया जाता है, लेकिन स्टोन, पेपर, सीजर भी निर्णय लेने का एक अधिक मजेदार तरीका है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय दूल्हा और दुल्हन को देखा जा सकता है। यह समय जयमाला का होता है और दोनों के बीच पहले एक दूसरे को माला पहनाने को लेकर बात हो रही है। हालांकि, बात न बनने पर वे खूबसूरत गेम खेलते हैं। उन्होंने निर्णय लेने के लिए स्टोन, पेपर, सीजर खेला।

---विज्ञापन---

युगल को मंच पर खेल खेलते हुए देखा जा सकता है, जबकि मेहमान उनके निर्णय का इंतजार करते हैं। दुल्हन जीत जाती है और जयमाला दूल्हे के गले में डाल देती है। फिर दूल्हा आगे बढ़ता है और जयमाला को दुल्हन के गले में डाल देता है। हालांकि, लड़की माला डलवाने से पहले लड़के को कई बार चकमा देती है।

---विज्ञापन---

‘वेडिंगवायरइंडिया’ पेज द्वारा इंस्टाग्राम रील पर पोस्ट किया गया वीडियो 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 116k लाइक्स के ज्यादा मिले हैं।

First published on: Aug 13, 2022 03:40 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola