---विज्ञापन---

Viral Video: लड़के ने किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस, देख यूजर्स भी रह गए हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल एक लड़के का डांस […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल एक लड़के का डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। कई लोगों का डांस देखकर, आपका भी नाचने का मन करने लगता होगा। इस वीडियो को देखकर भी आपके साथ कुछ ऐसा ही होगा लेकिन ऐसा डांस करने के लिए आपको एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि बीटबॉक्स लेकिन इसे एक डांस बनाओ। पहले आप भी इस वायरल वीडियो को जरूर देखें…

---विज्ञापन---

इस लड़के का जोरदार डांस देखकर कमेंट सेक्शन में लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पा रहे हैं। कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो से लड़के के टैलेंट को खूब प्यार और अटेंशन मिल रहा है। लड़के के चेहरा का कॉन्फिडेंस देख कई लोग काफी इम्प्रेस हुए। सोशल मीडिया पर डांस के वीडियोज की कोई कमी नहीं है लेकिन इन वीडियोज में से लोगों को कुछ ही याद रहते हैं और ये वीडियो उनमें से ही एक है।

---विज्ञापन---

वीडियो को खूब व्यूज मिल रहे हैं। आपको बता दें कि वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने हार्ट वाले इमोजी भेजे तो कुछ ने फायर वाले इमोजी पोस्ट किए।

First published on: Jun 11, 2022 06:13 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola