Pani puri Viral Video : पानीपूरी की शॉप या स्टाल देखते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है और ना चाहते हुए भी कई लोग उस तरफ खिंचे चले जाते हैं। अब पानीपूरी में ऐसा बदलाव हुआ है, जिसे जानने के बाद आप खाने से पहले एक बार विचार जरूर करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि अंतर्राष्ट्रीय शेफ पानीपूरी में क्या-क्या मिला रहे हैं।
वीडियो को शेफ वरुण तोतलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, “थाई करी और पानी पुरी का मिलन।” उन्होंने बताया कि इस पानी पूरी में दोनों दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीजें शामिल की है। पूरी भारत से है, इसकी स्टफिंग थाई विरासती टमाटर और बींस से की गई है और पानी नारियल के दूध से बना है जिसमें कई चीजें मिलाई गई हैं। इसके ऊपर छत्तीसगढ़ की तीखी चटनी डाली गई है। इसके साथ ही इसमें चींटियों की एक विशेष टॉपिंग डाली जाती है।
वायरल हो गया ये वीडियो
इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और लाइक किया है। बड़ी संख्या में लोगो ने वीडियो देखने के बाद हैरानी जताई और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने लिखा कि भाई इसकी क्या जरूरत थी? पानीपूरी, पानीपूरी की तरह ही ठीक लगती है। उसके साथ खिलवाड़ की क्या जरूरत थी?
एक ने लिखा कि कोई कह दो कि ये सिर्फ मजाक है। एक अन्य ने लिखा कि ये चीटियां छत्तीसगढ़ में हमारे आदिवासी समुदाय का प्रमुख हिस्सा हैं। एक ने लिखा कि पानीपूरी के साथ मजाक करने के आरोप में इसे जेल में होना चाहिए। एक ने लिखा कि क्या पानीपूरी के ऊपर चीटियां? क्यों मूड खराब कर रहे हो भाई? एक अन्य ने लिखा कि भैया मैं गंदे हाथ से पानीपूरी खा लूंगा लेकिन ये नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें : गंजे पति के सिर पर किया कुछ ऐसा कि दंग रह गए लोग, इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा पानी पूरी बनाते ही क्यों हो जिसकी चिंता लग जाए? एक अन्य ने लिखा कि खाने की चीजों के साथ मजाक करने, उनके वीडियो बनाने की कोई सीमा है या नहीं? इस पर रोक लगवाओ भाई।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines