Viral Video: बागेश्वर धाम सरकार का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा, धमाल मचा रहा ये वीडियो
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Viral Video: बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लोग उनके उपदेशों को बड़े चाव से सुनते हैं और उनके उपदेशों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लोगों के साथ मस्ती करते देखा है? अगर नहीं तो अभी देख लीजिए। ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सोते हुए शख्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को दर्शक जमकर देख रहे हैं और यह ट्विटर पर खूब धमाल मचा रहा है।
ट्विटर पर शैलेन्द्र सिंह के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ये फनी अवतार देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ एक और शख्स सोते हुए नजर आ रहा है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धीरे से कागज की थैली सोते हुए व्यक्ति के चेहरे पर रख दी और नाचने लगे। ऐसा करते ही सोते हुए शख्स की नींद खुल गई और सभी लोग हंसने लगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है।
बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी एंजॉय करते हैं… बढ़िया से…😂😂😜@bageswardhaam @BageswarS @BagheswarDham @DhirendraSastBa @DhirendraSastri #BageshwarDhamSarkar #bageshwardham #Dhirendrashastri #dhirendrakrishnashastri #viralvideo pic.twitter.com/2ighmARqCo
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) July 20, 2023
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘Baba ji got no chill।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऐसा पहले कभी अवतार नहीं देखा।’ बता दें कि हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदेश में भी कथा का आयोजन करके आए हैं। लंदन से भी उनके खूब वीडियो वायरल हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.