Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग खूब वीडियो पोस्ट करते है। कभी डांस, कभी गाने का,खाने के रेसिपी आपको सब तरह से वीडियो सोशल वीडियों पर मिलेंगे। सोशल मीडिया मनोरंजन के साथ- साथ ज्ञान देने का भी प्लेटफार्म है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कूल की शिक्षिका अपने छात्रों के साथ एक लोकप्रिय पहाड़ी गाने “गुलाबी शरारा” की धुन पर डांस कर रही है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो यूजर @kajalasudanii ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 63 हजार से ज्यादा और हजारों कमेंट्स लाइक्स मिल चुके हैं।
गुलाबी शरारा की धुन पर किया डांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते है। कि विद्यालय में शिक्षिका अपने छात्रों के साथ “गुलाबी शरारा” गाने पर बहुत ही खूबसूरती से डांस कर रही है। शिक्षिका साड़ी पहने हुए है और छात्र विद्यालय की ड्रेस में है। वहीं इस वीडियो में यूजर्स तरह -तरह के कमेंट कर रहे है।
63 हजार से ज्यादा मिले लाइक्स
विद्यालय की शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kajalasudanii ने शेयर किया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 63 हजार से ज्यादा कमेंट और लाइक्स मिल चुके है। कुछ लोग इस वीडियो में डांस की काफी तारीफ कर रहे है। वही कुछ लोग आलोचना भी कर रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि मुझे अभी प्रवेश चाहिए इस स्कूल में मैं अभी इस स्कूल में प्रवेश चाहता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने शिक्षिका के डांस की तारीफ करते हुए कहा कि इस गाने पर अब तक का सबसे अच्छा डांस है। वही एक यूजर ने सोशल मीडिया की तारीफ करते हुए कहा कि सोशल मीडिया मनोरंजन का बहुत अच्छा है और अपना हुनर दिखाने के लिए भी बहुत अच्छा है। वहा एक यूजर ने शिक्षिका के डांस करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विद्यालय पढाई करने और कराने के लिए होता है। विद्यालय कोई डांस करने का मंच नही है। बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines