Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हर कोई सपना चौधरी का दीवाना है। सपना का अगर कोई कार्यक्रम होने जा रहा है तो वहां हजारों की भीड़ कुछ ही देर में जुट जाती है। सपना अगर कहीं पहुंच जाए तो दर्शकों में एनर्जी भर आए। हरियाणवी गानों पर धमाल मचाने वाली सपना की ये ही काबिलियत है कि उन्होंने जब भी डांस किया उसमें अपना 100 प्रतिशत दिया। आज के दौर में खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अगर उनमें कोई देसी डांस का वीडियो है तो उसमें देखा जा सकता है कि सभी की कोशिश रहती है कि वे भी सपना जैसे ठुमके लगा सकें। अब एक खुद सपना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में नहाते लोगों के साथ डांस कर रही हैं।
बिग बॉस फेम सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। सपना का जलवा कुछ ये समझें कि एक कार्यक्रम में तो बुजुर्ग भी जबकर नाचने लगा, उस दौरान सपना स्टेज पर डांस कर रहीं थीं। सपना को देखकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ जाता है। ऐसा ही इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। सपना इसमें Pani Chhalke गाने पर खूब ठुमके लगाती दिख रही हैं। उन्होंने हरे रंग का सूट पहना हुआ है। वह अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतती नजर आईं।
सपना के ठुमकों से नहीं हटेगी नजर
Desi Geet नामक एक चैनल द्वारा Youtube पर सपना के इस वीडियो को डाला गया है। सपना के इस वीडियो को 15M से भी अधिक व्यूज मिले हैं। ऐसा दिखता है जैसे सपना का पहले से कुछ वजन बढ़ा है। लेकिन, अब भी उनके ठुमके किसी से कम नहीं हैं। सपना के पास डांस करने को काफी सारे स्टेप्स हैं। इन्हीं को देख नीचे नहा रहे लोगों में एनर्जी आ गई और वे भी नहाते-नहाते आनंद लेने लगे।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
14 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines