Allu Arjun Duplicate Video Viral : साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज होने वाली है। ये फिल्म साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा 1: द राइज’ का दूसरा पार्ट है। पुष्पा 2 दूसरे पार्ट की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन टाल दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने फैसला किया कि फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी लेकिन अब इसकी तारीख फिर से बदल दी गई। अब यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
इसी बीच फिल्म के स्टार कास्ट और साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के हमशक्ल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन का हमशक्ल ‘Oo Antava Oo Oo Antava’ गाने पर डांस कर रहा है। वह स्टेडियम है और मैच के दौरान दर्शकों के बीच डांस कर रहा है।
असली है या हमशक्ल?
हमशक्ल को देखकर कन्फ्यूज होना लाजमी है और पहचानना भी मुश्किल है कि ये असली है या नकली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और दो लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।
वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
एक ने लिखा कि अल्लू अर्जुन 1 दिन का पुष्पा था और ये परमानेंट पुष्पा है। एक ने लिखा कि ये तो हमशक्ल है तो पूरा स्टेडियम हिला दिया। अगर कहीं सच में अल्लू अर्जुन पहुंच गए तो क्या होगा। एक ने लिखा कि पहली नजर में तो मैं कन्फ्यूज हो गया कि ये असली है या नकली। एक अन्य ने लिखा कि लग ही नहीं रहा है कि ये ये नकली या हमशक्ल है। एक ने लिखा कि भाई ने स्टेडियम में पूरा माहौल बना दिया है।
बता दें कि अल्लू अर्जुन एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘पुष्पा 2’ अब 6 दिसंबर को नहीं बल्कि एक दिन पहले 5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। वहीं ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार का कहना है कि फिल्म को शानदार बनाने के लिए समय लगता है। हम फिल्म ‘पुष्पा 2’ में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।