हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पत्नी को खुश करने के लिए डॉक्टर ने खुद ही कर ली नसबंदी, वीडियो देख चौंक गए लोग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक डॉक्टर खुद का ही ऑपरेशन करता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि डॉक्टर ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए खुद का ऑपरेशन किया।

विज्ञापन

Viral Video  क्या कोई डॉक्टर खुद का ऑपरेशन कर सकता है? शायद ये सोचकर ही थोड़ी हैरानी हो कि ऑपरेशन में बहुत दर्द होता है। शरीर में चीर-फाड़ किया जाता है तो कोई इंसान खुद का ऑपरेशन कैसे कर पाएगा? लेकिन एक डॉक्टर ने ऐसा कर दिखाया है। उसने खुद का ऑपरेशन किया, इसका वीडियो बनवाया और फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।

ताइवान में चेन वेई-नॉन्ग एक प्लास्टिक सर्जन हैं और ताइपे शहर में उनका अपना क्लीनिक है। वह तीन बच्चों के पिता भी हैं और उनकी पत्नी अब और बच्चे नहीं चाहती थीं। ऐसे में चेन ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए नसबंदी कर ली। उन्होंने स्वयं अपनी नसबंदी करते हुए वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया ताकि लोग इस प्रक्रिया को समझ सकें।

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में चेन वेई-नॉन्ग को प्रक्रिया के ग्यारह चरणों के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया है कि कैसे वह इस ऑपरेशन को करने की योजना बना रहे हैं। खुद पर ऑपरेशन करना आसान नहीं था, ऐसे में जिस सर्जरी में महज 15 से 20 मिनट लगते हैं, उसे पूरा करने में एक घंटा लग गया।

विज्ञापन


बताया गया कि चेन वेई-नॉन्ग का ऑपरेशन सफल रहा और बताया गया कि वह ठीक हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि खुद की नसबंदी करना एक बहुत ही अजीब अनुभव था। महिलाओं के लिए नसबंदी एक जटिल प्रक्रिया है, जबकि पुरुषों के लिए यह अपेक्षाकृत सरल है।

यह भी पढ़ें : पालतू बिल्ली ने मालिक के बॉस को भेज दिया इस्तीफा और चली गई नौकरी

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए चेन वेई-नॉन्ग के वीडियो को अब तक करीब 2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि करीब 61,000 लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस सर्जरी पर हैरानी जताई है तो कुछ ने इसे खतरनाक बताया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola