हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Allu Arjun को देखने के लिए बिहार में अनोखा 'क्रिसमस ट्री', भीड़ देख हैरान हुआ देश

Pushpa 2 Trailer Launch Video Video : बिहार के पटना के गांधी मैदान में फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर को लॉन्च किया गया, देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ पहुंची थी।

विज्ञापन

Pushpa 2 Trailer Launch Video Video :  अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Trailer) का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में लॉन्च किया गया। पुष्पा 2 के ट्रेलर का फैन्स भी लंबे समय से इतंजार कर रहे थे। पुष्पा 2 का ट्रेलर, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना देखने के लिए लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि देखने वाले हैरान रह गए।

पुष्पा 2 के ट्रेलर को शाम 6:03 बजे गांधी मैदान में रिलीज किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के अलावा फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए थे। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष के लोग इसे बिहार की एक बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं।

पटना के गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरत में हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतनी भीड़ तो पाकिस्तान और इंडिया के मैच देखने भी नहीं आती। एक ने लिखा कि पुष्पा-2 फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर ऐसी भीड़ जुटी है। भाई, गजब खलिहर भीड़ है या फिर पैसों पर ऐसा जुटान हुआ है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देखिए इधर बिहार में बेरोजगारी का आलम! फिल्म वाला पुष्पा तो नहीं झुकेगा लेकिन ये खंभा झुकेगा तो सैकड़ों के संख्या में युवाओं को झुका देगा।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि फिल्म इतिहास में किसी फिल्म के लिए ऐसा क्रेज कभी नहीं देखा गया…बिहार ही ऐसा रिकॉर्ड बना सकता है और वो भी ट्रेलर लॉन्च में। एक अन्य ने लिखा कि और फिर लोग कहते हैं कि इस देश में इतनी बेरोजगारी क्यों है? यह असंख्य लोगों की भीड़ किसी बड़े नेता की रैली में नहीं है और न ही कोई कोल्ड प्ले का कंसर्ट हो रहा है, यह भीड़ सिर्फ इसलिए जुटी हुई है क्योंकि बिहार के पटना में अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 का ट्रेलर रिलीज हो रहा है।


यह भी पढ़ें : किसके आगे झुक गया ‘पुष्पा द फायर’? रश्मिका ने भी भोजपुरी बोल जीता लोगों का दिल

विज्ञापन

पटना में क्यों लॉन्च हुआ ट्रेलर?

वैसे अक्सर किसी बड़ी फिल्म का ट्रेलर मेट्रो सिटी में लॉन्च किया जाता है। तरह-तरह की व्यवस्थाएं की जाती हैं लेकिन पुष्पा 2 का ट्रेलर बिहार के पटना के गांधी मैदान में क्यों लॉन्च किया? बताया जा रहा है कि पुप्षा का पार्ट 1 हिंदी में 100 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें बिहार और झारखंड के लोगों का योगदान था। ऐसे में बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर फिल्म का ट्रेलर यहां से लॉन्च किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola