हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseदिल्ली मेट्रो में चोरी कर रहा था शख्स लेकिन हो गई एक गलती, यात्रियों ने कर दी धुनाई

दिल्ली मेट्रो में पकड़ा गया चोर
विज्ञापन

Delhi Metro Caught Thief: दिल्ली मेट्रो में चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा कई बार हो चुकी है। कई यात्रियों को चोर अपना निशाना भी बना चुके हैं। कुछ चोरों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। हालांकि अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों ने एक चोर को चोरी करते हुए पकड़ लिया और उसकी जबरदस्त धुनाई कर दी।

वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि चोर एक यात्री का पर्स चुरा रहा था लेकिन इसी दौरान पर्स गिर गया और यात्री को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद यात्रियों ने चोर को पकड़ लिया और मेट्रो में ही धुनाई शुरू कर दी।

इसके बाद यात्रियों ने शख्स को लेकर मेट्रो स्टेशन पर उतरने की कोशिश की तो वह बाहर भी नहीं निकल रहा था। कई यात्रियों ने मिलकर जब उसे बाहर खींचा तब उसे बाहर निकाल पाए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पैर से धक्का दे रहा है जिससे चोर को मेट्रो से बाहर निकाला जा सके।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक शख्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में चोरों की टोली चल रही है, जो यात्रियों को निशाना बना रही है। कई यात्री इन चोरों का शिकार बन चुके हैं। एक ने लिखा कि जेबकतरो का आतंक आज कल दिल्ली की बसों के बाद मेट्रो में भी शुरू हो गया लेकिन लोगों ने जो साहस दिखाकर जेब कतरे को पीटा है वो चोरों में भय पैदा करेगा और हो सकता है कि चोरों की संख्या में भी कमी आए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: बस की खिड़की में सिर फंसा, हर यात्री हंसा, बन आई जान पर, लानत दें हंसने वाले इंसान पर

एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में अब शुरू हुई है लेकिन दिल्ली की बसों में चोरों की भरमार है, वे इतने खूंखार हैं कि कोई उन पर उंगली भी नहीं उठाना चाहता। एक ने लिखा कि दिल्ली पुलिस ना जाने कब इन चोरों पर काबू पाएगी, मेट्रो की बात अलग है लेकिन बसों में चोरों को बड़ा आतंक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola