Video: बस की खिड़की में सिर फंसा, हर यात्री हंसा, बन आई जान पर, लानत दें हंसने वाले इंसान पर

Man Head Stuck In Bus Window Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के फंसे सिर को निकालने के लिए कई लोग मशक्कत कर रहे हैं, पढ़िए पूरी खबर

man head stuck in bus window

बस की खिड़की में फंसा शख्स को सिर

विज्ञापन

Man Head Stuck In Bus Window Viral Video: बस में यात्रा के दौरान हम जरूरत के हिसाब से खिड़की खोलते या बंद करते हैं। हालाँकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खिड़की से सिर निकाल लेते हैं। ऐसे लोगों को बार बार सचेत किया गया था की सिर खिड़की से बाहर ना निकालें, दुर्घटना हो सकती है। एक शख्स ने जब खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया तो उसके साथ ऐसी घटना हुई , जिसे देखकर लोगों को हंसी आ रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस की खिड़की से एक शख्स का सिर निकला हुआ है और बस के बीचे खिड़की के पास कई लोग खड़े हैं। दरअसल इस बस में बैठे एक शख्स का सिर खिड़की में फंस गया था।

विज्ञापन

ताजी हवा के लिए शख्स ने खिड़की से अपना सिर बाहर निकाल लिया था लेकिन जब वह अंदर करने लगा तो उसे पता चला कि सिर तो खिड़की में फंस चुका है। इसके बाद तमाम लोग मिलकर यात्री के फंसे सिर को निकालने की कोशिश करने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार,यह घटना आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) बस के यात्री के साथ श्रीकाकुलम जिले में हुई। बस को एक स्टॉप पर रोका गया और 15 मिनट की मशक्कत के बाद शख्स का सिर खिड़की से बाहर निकला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग मजे ले रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये हंसी का विषय नहीं है बल्कि गंभीर लापरवाही है, इससे जान भी जा सकती है।

विज्ञापन

वीडियो पर एक शख्स ने लिखा कि ये घटना जितनी मजेदार है, उतनी ही गंभीर है। एक ने लिखा कि हमारा देश महान है और इस देश के लोगों की महानता दिखती रहती है। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि इसने ताजी हवा के लिए नहीं बल्कि गुटखा थूकने के लिए खिड़की से बाहर सिर निकाला हो। एक ने लिखा कि खिड़की से सिर बाहर निकालने का मलतब गुटखा थूकना ही है, ताजी हवा का इससे क्या लेना देना?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ