हनीमून पर गोवा की जगह गया अयोध्या और काशी, पत्नी ने डाल दी तलाक की अर्जी

Strange divorce petition in Bhopal: पति, पत्नी को घुमाने के लिए गोवा और विदेश ना लेकर अयोध्या लेकर गया तो पत्नी ने तलाक की अर्जी दी है। दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

wife filed for divorce bhopal

प्रतीकात्मक तस्वीर

Strange divorce petition in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अजीब मामला सामने आया है, यहां एक पत्नी ने इसलिए तलाक की अर्जी दी है क्योंकि हनीमून पर पति विदेश ले जाने की जगह अयोध्या और वाराणसी लेकर चला गया। इससे पत्नी बुरी तरह भड़क गई और अब कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की पिछले साल 3 मई को शादी हुई थी। दोनों अच्छी कमाई करते हैं, ऐसे में दोनों को विदेश जाने में पैसे की कोई समस्या नहीं थी। पत्नी हनीमून के लिए विदेश जाना चाहती थी लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। पति मां-बाप को अकेला छोड़कर विदेश जाने से इनकार कर दिया और भारत में ही घूमने का प्लान बनाया।

इसके बाद दोनों ने इस बात पर सहमति बनाई कि दक्षिण भारत के कई शहरों में घूमने के लिए जा सकते हैं। ये प्लान फाइनल हो चुका था लेकिन यात्रा से पहले ही पति ने प्लान में बदलाव कर दिया और पत्नी से बिना विचार विमर्श किए ही कहीं और जाने का मन बना लिया। पति ने वाराणसी और अयोध्या का टिकट निकाल लिया। पति का कहना था कि मां-बाप वाराणसी और अयोध्या घूमना चाहते थे।

पत्नी पति के साथ अयोध्या और वाराणसी गई और वापस आने के बाद उसने अपनी नाराजगी व्यक्त की। पति और पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी इतनी अधिक बढ़ गई कि पत्नी ने तलाक की अर्जी दे दी। पत्नी का कहना है कि पति उसकी जगह मां- बाप को अधिक प्राथमिकताएं दे रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हो रही है। पति का आरोप है कि पत्नी अधिक विवाद करती है। यही वजह है कि शादी के बाद ही दोनों अलग होने की स्थिति पर पहुंच गए हैं। अब इस कपल की खूब चर्चा हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ